---Advertisement---

IND vs AUS World Cup 2023 : राहुल-विराट की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के आगे पस्त पड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत का वर्ल्ड कप में जीत से आग़ाज़

IND vs AUS World Cup 2023 : भारत में वर्ल्ड कप 2023 में जीत से आगाज किया है। भारत ने चेन्नई में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। भारत की जीत के हीरो रहे विराट कोहली और केएल राहुल। विराट और केएल ने तूफानी बल्लेबाजी की । उनकी बल्ले बाजी के आगे ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 8, 2023 4:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS World Cup 2023 : भारत में वर्ल्ड कप 2023 में जीत से आगाज किया है। भारत ने चेन्नई में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। भारत की जीत के हीरो रहे विराट कोहली और केएल राहुल। विराट और केएल ने तूफानी बल्लेबाजी की उनकी बल्ले बाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया टीम पस्त नजर आई।

शुरू के दो ओवर में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन का विकेट गवां दिया। रोहित और ईशान बिना कोई रन बनाए पवेलियन वापिस लौट गए। फिर मैदान में उतरे विराट कोहली, जिन्होंने भारत की पारी को आगे बढ़ाया। विराट ने तूफानी पारी खेलते हुए 116 गेंदों पर 85 रन बनाए। विराट का साथ दिया केएल राहुल ने। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खूब धोया। उन्होंने 118 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेली।

केएल ने लगाया विनिंग छक्का

ऑस्ट्रेलिया के केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेलते हुए 8 चौके और 2 छक्के लगाए। राहुल ने विनिंग शॉट खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। उन्होंने छक्का मारकर भारत को उसकी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत दिलाई। आपको बात दें केएल राहुल लंबे समय के बाद मैदान पर लौटे हैं। चोट के चलते उन्हें क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। क्रिकेटक के बाद आना और इस तरह का प्रदर्शन करना वाकई में तारीफ के लायक है।

भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 5 वीं जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 199 रन ही बना सकी। भारत के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया। भारत की ओर से जडेजा, अश्विन और कुलदीप ने कमाल की गेंदबाजी की। जवाबी पारी बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 40.2 ओवर में 4 विकेट नुकसान पर 201 रन बनाकर जीत हासिल की। यह ओडीआई वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 5 वीं जीत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

Leave a Comment