---Advertisement---

IPL 2023: जसप्रीत बुमराह के बाद मुंबई इंडियंस को लगा एक और बड़ा झटका, ये तेज़ गेंदबाज़ भी हुआ बाहर

IPL 2023 का आगाज़ 31 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले ही कई टीमों के खिलाड़ियों को लेकर नई खबरें सामने आ रही है। ताज़ा खबर मुंबई इंडियन्स के तेज़ गेंदबाज़ झाय रिचर्डसन को लेकर आई है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 24, 2023 12:19 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: IPL 2023के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस का एक और तेज गेंदबाज टीम से बाहर हो सकता है। टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को पहले ही कमर दर्द के कारण टीम से बाहर किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर झाय रिचर्डसन चोटिल हो गए हैं। वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी टीम से बाहर हो गए थे। टीम में उनकी जगह नाथन एलिस को जोड़ा गया। चोटिल ऑस्ट्रेलियाई स्पीडस्टर के 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में शामिल होने की संभावना कम है।

वनडे सीरीज में भी नहीं खेल सके थे रिचर्डसन

चोट के कारण तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन पहले ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो चुके थे। उम्मीद थी कि वे एक दिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका। चोट के कारण रिचर्डसन बिग बैश लीग के आखिरी कुछ मैच नहीं खेले थे।

Also Read: Viral IPL Video: जब Quinton de Kock ने बरसाए थे 10 चौके और 10 छक्के, जड़े थे शानदार 140 रन, देखें वीडियो

बेस प्राइस पर खरीदे गए थे रिचर्डसन

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चैंपियन रहने वाली मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज में ऑस्ट्रेलियन स्पीडस्टर को खरीदा और टीम में शामिल किया। आखिरी दिन की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने स्पीडस्टर रिचर्डसन को उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, 2021 की नीलामी में उन पर पैसों की बारिश हुई।  उस दौरान उनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच काफी खींचतान के बाद पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर झाय रिचर्डसन को अपनी टीम में शामिल किया था। आपको बता दे कि  झे रिचर्डसन ने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। वे अभी 26 साल के है। इस IPL 2023 सीजन में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके ऊपर काफी बड़ी ज़िम्मेदारी थी।

Also Read: ‘झूमे जो पठान’ गाने पर झूमा छोटा पठान, Video देख हैरान हुए Shahrukh Khan ने बोल दी बड़ी बात

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026