---Advertisement---

IPL Viral Video: रोहित की पलटन के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ वीडियो

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। इस मैच में मुंबई की शानदार शुरूआत के बाद भी हारका मुंह देखना पड़ा। क्रुणाल पांड्या के सटीक फैसलो के आगे मुंबई के बल्लेबाजी क्रम के परखच्चे उड़ गए। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 17, 2023 12:58 अपराह्न | Updated: मई 17, 2023 2:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। इस मैच में मुंबई की शानदार शुरूआत के बाद भी हारका मुंह देखना पड़ा। क्रुणाल पांड्या के सटीक फैसलो के आगे मुंबई के बल्लेबाजी क्रम के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था जब लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का हाथ जोड़ने पर मजबूर कर दिया था। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

लखनऊ के मालिक हुए भगवान के आगे मजबूर

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मुंबई के खिलाफ जीत जरूरी थी। इस मैच में लखनऊ के सामने मुंबई की कड़ी चुनौती थी। पहली पारी में लखनऊ को जीत के लिए 179 रनों की जरूरत थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पलटन ने शुरूआती 10 ओवर में क्रुणाल पांड्या की टीम की धज्जियां उड़ा कर रख दी। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 90 रनों की आतिशी साझेदारी देखने को मिली। दोनों की साझेदारी के बाद ऐसा लगने लगा था कि यह मुकाबला मुंबई 16 ओवर में ही खत्म कर देगी। लेकिन, लखनऊ ने मुकाबले में शानदार बाउंस बैक किया। पहला विकेट मुंबई का रोहित के रूप में गिरा।

उन्होंने 37 रनों की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद पूरी की पूरी टीम ताश के पत्तो की तरह बिखर गई। वहींं मैच का एक पल ऐसा भी आया जिसमें लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका को दोनों हाथ जोड़ने पर मजबूर कर दिया था। गोयनका मैदान में बैठे कर लखनऊ की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना मांगते हुए कैमरे में कैद हुए। इतने अमीर आदमी को रोहित शर्मा की टीम ने हाथ जोड़ने पर मजबूर कर दिया। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही है वीडियो को देखकर लगा सकते है।

मुंबई की मुश्किले बढ़ी

5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम अपने दमदार खेल के लिए जाने जाती है। वह अपने खेल से दुनियाभर के खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते है। हालांकि, पिछली बार मुंबई आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। वहीं मुंबई ने शुरू के कुछ मुकाबलो में खराब शुरूआत जरूर की थी। लेकिन, बाद में रोहित शर्मा की अगुवाई में एमआई ने शानदार वापसी की। लखनऊ से हारने के बाद इस टीम की मुश्किल बढ़ने वाली है। क्वालीफाई की रेस में बने रहने के लिए उनको इस मैच में जीत जरूरी थी। लेकिन, हारने के बाद मुंबई तीसरे पायदान से 14 अंक के साथ चौैथे पायदान पर खिसक गई है। मुंबई को अपना अगला मुकाबला हैदराबाद से जीतना आवश्यक हो गया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026