---Advertisement---

‘मेरे मन में यह बात बिल्कुल थी, लेकिन…’, दिल्ली से हारने के बाद Shreyas Iyer ने बताया क्यों IPL के टॉप बॉलर से नहीं करवाई गेंदबाजी

Shreyas Iyer: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ मैच हारने के बाद आईपीएल के शानदार गेंदबाजों में शुमार युजवेंद्र चहल से बॉलिंग नहीं करवाने के अपने निर्णय पर बयान दिया। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 12, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Shreyas Iyer
Follow Us
---Advertisement---

Shreyas Iyer: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अब क्रिकेट फैन्स को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जो टीमें पहले प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी, अब वो हारकर नीचे की ओर जा रही हैं। बीते दिन धर्मशाला के मैदान पर डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। ऐसे में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद अपने नासमझीभरे फैसले पर बड़ा बयान दिया। इस हार के साथ पंजाब की लगातार चौथी हार हो गई है, ऐसे में पंजाब के लिए प्लेऑफ की जंग कठिन होती जा रही है।

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद युजवेंद्र चहल पर दिया चौंकाने वाला बयान

पंजाब के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने मुकाबला समाप्त होने के बाद कहा, ‘मेरे मन में यह बात बिल्कुल थी, लेकिन जिस तरह से गेंद सीम हो रही थी और जिस तरह से वह सीमर्स की मदद कर रही थी, मुझे लगता है कि अगर हमने अपनी लाइन और लेंथ को एकदम सही रखा होता, तो हम विकेट ले सकते थे, लेकिन बदकिस्मती से, एक बार फिर हम ऐसा नहीं कर पाए।’

श्रेयस अय्यर के फैसले की यूजर्स ने की जमकर आलोचना

पंजाब के कप्तान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने श्रेयस अय्यर की जमकर खिंचाई की। एक यूजर ने कहा, ‘आपने चहल को प्लेइंग XI में रखा था और फिर भी उसे सीमिंग पिच पर बॉल नहीं दी? श्रेयस अय्यर ने सच में कहा था ‘मुझे ज्यादा सोचने दो और हार जाओ।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘कमाल का बेवकूफ है…अपनी बेवकूफी और नासमझी से इसने PBKS को घुटनों पर ला दिया है।’ जबकि तीसरे व्यक्ति ने लिखा, ‘अय्यर ने माना कि उनके मन में चहल से गेंदबाजी करवाने का विचार आया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। PBKS हार गया। यह वह मैच था, जिसमें अपने मैच-विनर को रोककर रखने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में है।’

दोनों टीमों ने स्पिन गेंदबाजी का नहीं किया इस्तेमाल

गौरतलब है कि सोमवार को धर्मशाला के मैदान पर खेले गए दिल्ली और पंजाब के मैच में दोनों टीमों के बड़े स्पिनर गेंदबाजों ने बॉलिंग नहीं की। इसमें दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और पंजाब के युजवेंद्र चहल जैसे नामी स्पिनर गेंदबाज शामिल हैं। वहीं, मुकाबले की बात करें, तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 210 रन बनाए। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने धांसू इनिंग खेली। इसके बाद अंत में माधव तिवारी ने शानदार पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिलाई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suvendu Adhikari

मई 12, 2026

NEET UG 2026

मई 12, 2026

US-Iran-War

मई 12, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

CBSE Class 12th Result 2026

मई 12, 2026