---Advertisement---

क्या Jasprit Bumrah अब ‘बूम-बूम बुमराह’ नहीं रहे? IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के पीछे ये हैं प्रमुख कारण; टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी खास सलाह

Jasprit Bumrah: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म जारी है। इस वजह से मुंबई की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कोच ने खास एडवाइज दी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Jasprit Bumrah
Follow Us
---Advertisement---

Jasprit Bumrah: भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कुछ समय पहले तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉलर थे, मगर अब नहीं है? क्या सिर्फ आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब प्रदर्शन के आधार पर किसी घातक गेंदबाज की क्षमता को आंकना चाहिए? मगर क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पर इस जानदार पेस बॉलरी की आलोचना हो रही है। इस आईपीएल सीजन में बुमराह की बॉलिंग में वो धार नजर नहीं आई, यही वजह है कि उन्हें कोई भी नया खिलाड़ी आसानी से बड़े-बड़े शॉट मार रहा है।

जसप्रीत बुमराह का ‘बूम-बूम’ प्रभाव पड़ा फीका?

सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा जा रहा है कि अब ‘बूम-बूम बुमराह’ नहीं रहे। आईपीएल 2026 के प्रदर्शन को देखें, तो अभी तक 10 मैचों में इस पेस बॉलर ने सिर्फ 3 विकेट हासिल की है। इस दौरान उनकी औसत बहुत ही खराब रही है। साथ ही बल्लेबाजों ने जमकर उनकी धुलाई की है, तो इकोनॉमी भी बिगड़ी हुई है। आईपीएल के इस सीजन में शुरुआती 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला। ऐसे में बुमराह के खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

  • इस सीजन में उनकी घातक यॉर्कर और स्लोअर बॉल उतनी असरदार नहीं दिख रही है।
  • लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से उन पर थकान का असर देखने को मिल रहा है।
  • बल्लेबाज अब उनकी गेंदों को बेहतर तरीके से पढ़ रहे हैं। साथ ही टीम भी लगातार हार रही है, जिससे उनपर दबाव बढ़ा है।

जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर पूर्व कोच ने दी स्पेशल सलाह

उधर, भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर बड़ा बयान देते हुए उन्हें विशेष सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘बुमराह पिछले 12 महीनों में भारतीय टीम के साथ भारी वर्कलोड के बाद इस आईपीएल में उतरे हैं। उनकी मुश्किलें सिर्फ शारीरिक नहीं हैं। मानसिक थकान भी एक बड़ी वजह है। मुंबई इंडियंस को उनका ख्याल रखना होगा। अगले दो सालों में, एक भरा हुआ शेड्यूल है, कई टेस्ट सीरीज और 50 ओवर का वर्ल्ड कप आने वाला है। इसलिए, उनकी फिटनेस और वर्कलोड को बहुत सावधानी से मैनेज करना होगा।’

मालूम हो कि अभी आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 मैच खेलने है। ऐसे में अगर मुंबई की टीम को प्लेऑफ तक पहुंचना है, तो जसप्रीत बुमराह को फिर से फॉर्म में आना होगा। वरना मुंबई की पलटन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026