---Advertisement---

Jasprit Bumrah: इस भारतीय क्रिकेटर के घर आयी खुशियों की बहार , लिटिल बेबी की पिक देख तारीफों  का लगा तांता

Jasprit Bumrah: भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह के घर हाल में ही नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। जसप्रीत और संजना गणेशन ने अपने घर में बेबी बॉय का वेलकम किया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 4, 2023 12:19 अपराह्न

Jasprit-Bumrah..
Follow Us
---Advertisement---

Jasprit Bumrah: भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह के घर इन दिनों खुशियां छायी है। आपको बता दें  कि बुमराह  के घर एक लिट्ल बॉय का आगमन हुआ है। टीम इंडिया के हरफनमौला गेंदबाज जसप्रीत और संजना गणेशन ने अपने घर में बेबी बॉय का वेलकम किया है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह को एशिया कप के दौरान टीम इंडिया में जगह दी गयी है ।

जसप्रीत बुमराह ने वेलकम किया बेबी बॉय

आपको बता दें कि भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर में नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है।  बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने हाल में ही एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसकी तस्वीर जसप्रीत बुमराह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। जसप्रीत ने तस्वीर शेयर कर पोस्ट में लिखा कि , “हमारे नन्हें मेहमान बड़े हो रहे है। आज खुशियों का दिन है। हमने आज अपने नन्हे जान अंगद जसप्रीत बुमराह का स्वागत किया है। हम सातवें आसमान पर है।” आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह को पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय टीम में जगह दी गयी है।

भारत-आयरलैंड टी 20  में किया था कमाल

आपको बता दें कि भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत -आयरलैंड टी 20  सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। आपको बट्टा दें कि जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में कुल 4  विकेट अपने नाम किये थे। आयरलैंड और भारत के बीच खेली गयी टी 20  सीरीज में भारतीय टीम ने आयरिश टीम को पटखनी देकर सीरीज पर 2-0से कब्जा किया था। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह के नाम विश्व क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026