---Advertisement---

पेरिस सेंट जर्मन को छोड़ सकते है Neymar, इस क्लब में शामिल होने का किया इशारा

Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने पेरिस सेंट जर्मन के छोड़ने को लेकर इशारा कर दिया है। आपको बता दें कि नेमार के हालिया बयान से यह पता चला है कि वह पेरिस सेण्ट जर्मन क्लब को जल्द ही छोड़कर फिर से बार्सिलोना के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। नेमार का बार्सिलोना लव ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 6:10 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:36 अपराह्न

Neymar..
Follow Us
---Advertisement---

Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने पेरिस सेंट जर्मन के छोड़ने को लेकर इशारा कर दिया है। आपको बता दें कि नेमार के हालिया बयान से यह पता चला है कि वह पेरिस सेण्ट जर्मन क्लब को जल्द ही छोड़कर फिर से बार्सिलोना के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

नेमार का बार्सिलोना लव

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार इन दिनों फ्रांस के क्लब पेरिस सेण्ट जर्मन के लिए खेल रहे हैं। अब ऐसे में नेमार का हालिया बयान सामने आया है। आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेमार पेरिस सेण्ट जर्मन क्लब से जल्द ही विदाई ले सकते है। नेमार ने फिर से अपने पुराने क्लब बार्सिलोना में शामिल होने को लेकर साफ़ संकेत दिए हैं।

क्लब की तरफ से खेलते हुए कर चुके हैं कई कमाल

ब्राज़ील के धुरंधर फुटबॉलर नेमार जिस भी क्लब के साथ खेलते है उसे कामयाबियों के शिखर पर पहुंचा देते हैं। इसका साफ़ उदाहरण पेरिस सेण्ट जर्मन का पहला यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचना है। आपको बता दें कि नेमार ने पेरिस सेंट जर्मन क्लब के लिए खेलते हुए सत्र 2019 -20 में क्लब को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि फाइनल में पेरिस सेंट जर्मन को जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावे भी नेमार ने बार्सिलोना क्लब की तरफ से खेलते हुए कोपा डेल रे और यूएफा चैंपियंस लीग जैसे खिताब जीते हैं।

2013 में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए जीता था कॉन्फ़ेडरेशन कप

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने साल 2013 में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए देश को कॉन्फ़ेडरेशन कप का खिताब दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभाई थी। इस दौरान टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें गोल्डेन बॉल का अवार्ड दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026