---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में इन गेंदबाजों का रहा है धूम, इस बॉलर ने लिया सबसे ज्यादा विकेट

ODI World Cup 2023: भारत में इन दिनों आने वाले वनडे विश्व कप को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। अब ऐसे में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो इतिहास में दर्ज है। आज के इस लेख में आइये जानते हैं कि भारत के तरफ से ऐसे कौन कौन से गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 21, 2023 6:02 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 9:14 अपराह्न

Wicket Takers
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में इन दिनों आने वाले वनडे विश्व कप को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। अब ऐसे में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो इतिहास में दर्ज है। आज के इस लेख में आइये जानते हैं कि भारत के तरफ से ऐसे कौन कौन से गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिया हुआ है।

ज़हीर खान

मुल्तान के सुलतान नाम से मशहूर क्रिकेटर ज़हीर खान के गेंदबाजी से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। आपको बता दें कि स्विंग के मास्टर कहे जाने वाले ज़हीर खान ने वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। ज़हीर ने 2003 से लेकर 2011 तक कुल 4 वर्ल्ड कप के 23 मैचों में 44 विकेट अपने नाम किये हैं। आपको बता दें कि साल 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में ज़हीर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था।

जवागल श्रीनाथ

भारत के धुरंधर गेंदबाजों में से एक जगावल श्रीनाथ ने अपने करियर के दौरान क्रिकेटर में काफी कामयाबियां हासिल की है। आपको बता दें कि अपने पेस और बॉल को बाउंस कराने के नाम से जाने जाने वाले इस धुरंधर बॉलर ने कुल 4 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेला है। इस दौरान उन्होंने 34 मैचों में कुल 44 विकेट हासिल किये हैं। आपको बता दें कि साल 2003 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में श्रीनाथ की गेंदबाजी के कारण भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

मोहम्मद शमी

अपने शानदार गेंदबाजी से विपक्षी खेमे में हलचल मचाने वाले गेंदबाज मोहम्मद मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के 11 मैचों में अबतक कुल 34 विकेट अपनबे नाम किये हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान शामी ने 69 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये थें। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मैच में शमी ने मैदान में हड़कंप मचाते हुए 69 /5 विकेट हासिल किया था।

अनिल कुंबले

अपने गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के रोंगटे खड़े कर देने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपने करियर के दौरान वर्ल्ड कप के 18 मैचों में कुल 31 विकेट अपने नाम किये हैं। आपको बता दें कि कुंबले ने वर्ल्ड कप के एक मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर दो विकेट झटके थें।

कपिल देव

अपने कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिलदेव ने भी अपने करियर के दौरान 26 वर्ल्ड कप मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम किये हैं। आपको बता दें कि कपिल देव वेस्टइंडीजसे हुए 1983 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 5 विकेट झटके थें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026