---Advertisement---

PBKS VS RCB IPL 2023: Virat Kohli ने आरसीबी की कमान संभालते ही बनाया ये कीर्तिमान, बन गए पहले बल्लेबाज

PBKS VS RCB IPL 2023:  इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 27वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में रन मशीन विराट कोहली का एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरा अर्धशतक लगाया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 20, 2023 5:50 अपराह्न

PBKS VS RCB IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS RCB IPL 2023:  इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 27वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में रन मशीन विराट कोहली का एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरा अर्धशतक लगाया। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे अधिक चौके जड़े

विराट कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक पारी खेली। लेकिन अर्धशतक के साथ विराट कोहली आईपीएल में 600 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: IPL 2023: लखनऊ-राजस्थान मैच में CM Gehlot के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, मुख्यमंत्री ने ऐसे दिया जवाब

विराट कोहली ने फिर संभाली टीम की कमान 

बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली टीम की कमान फिर संभाली। दरअसल, आरसीबी के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस मैच में इम्पै्क्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं और वह सिर्फ बल्लेबाजी कर सकेंगे। जिसके कारण विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालते नजर आए। विराट कोहली ने 555 दिनों बाद टीम की कमान संभाली।

कोहली ने आईपीएल में की शानदार बल्लेबाजी 

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी की है। विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में 6 मुकाबले खेले है। इन छह मुकाबलों में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है। विराट कोहली ने आईपीएल के अभी तक के 6 मुकाबलों में करीब 56 की औसत से 279 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली का बेस्ट स्कोर 82 रन रहा है। विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी को कई मुकाबले भी जिताए हैं।

कोहली का आईपीएल करियर 

विराट कोहली के ओवरऑल आईपीएळ करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में 229 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। विराट कोहली ने 229 आईपीएल मुकाबले में करीब 37 की औसत से 6903 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली ने 47 बार 50 रनों से अधिक का पारी खेली तो वहीं 5 बार शतक लगाया है। विराट कोहली का आईपीएल में बेस्ट स्कोर 113 रन रहा है।

Also Read: IPL 2023: लखनऊ-राजस्थान मैच में CM Gehlot के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, मुख्यमंत्री ने ऐसे दिया जवाब

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026