---Advertisement---

T20 में शामिल नहीं होने पर Rohit Sharma का आया बयान, जानिये क्या रही वजह

Rohit Sharma: भारत के वर्तमान कप्तान और विस्फोटॉक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी 20 को लेकर अब जाकर एक बड़ी बात कह दी हैं।आपको बता दें कि रोहित को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी 20 सीरीज में टीम में जगह नहीं दी गयी हैं। रोहित ने तोड़ी चुप्पी भारत के होनहार ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 7, 2023 4:50 अपराह्न

Rohit Sharma.
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारत के वर्तमान कप्तान और विस्फोटॉक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी 20 को लेकर अब जाकर एक बड़ी बात कह दी हैं।आपको बता दें कि रोहित को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी 20 सीरीज में टीम में जगह नहीं दी गयी हैं।

रोहित ने तोड़ी चुप्पी

भारत के होनहार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी 20 खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वर्कलोड जयादा होने के कारण सीनियर प्लेयर्स इन दिनों टी 20 खेलने से परहेज कर रहे हैं। आपको बता दें कि यूनाइटेड स्टेटस ऑफ़ अमेरिका में एक इवेंट के दौरान रोहित ने कहा कि, “2023 वनडे वर्ल्ड कप सर पर हैं और ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम की जरुरत हैं। वर्कलोड ज्यादा है जिस वजह से सीनियर खिलाड़ी इस तरफ ज्यादा फोकस नहीं कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद हम जल्द ही टी 20 में खेलते नजर आएंगे।”

वनडे सीरीज में मिली थी कामयाबी

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए वनडे सीरीज को 2-1 के अंतर से जीता था। आपको बता दें कि तीसरे वनडे में रोहित की अगुआई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की टीम को 200 रनों के विशाल अंतर से हराकर 2019 के बाद लगातार वनडे सीरीज में फतह हासिल की थी।

रोहित हैं आक्रामक बल्लेबाज

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में डबल सेंचुरी जड़ी थी। 13 नवम्बर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में 264 रन बनाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया था। रोहित ने इस दौरान 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्कों की मदद से कुल 264 रन बनाएं थें। रोहित शर्मा ने 2019 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ें थें जो एक रिकॉर्ड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026