---Advertisement---

T20 World Cup 2024: क्या रिन्कू सिंह और संजू सैमसन टीम में नहीं होंगे शामिल? मो. कैफ ने चुनी अपनी टी20 स्क्वाड

T20 World Cup 2024 का आयोजन आईपीएल के बाद जून में होना तय हुआ है। लेकिन, इसके लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 14, 2024 2:46 अपराह्न

फाइल फोटो प्रतिकात्मक
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2024 का आयोजन आईपीएल के बाद जून में होना तय हुआ है। लेकिन, इसके लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मो. कैफ़ ने टी-20 के लिए अपना स्क्वाड चुना है, जिसमें कई दिग्गज युवा क्रिकेटर्स जैसे रिंकू सिंह और संजू सैमसन का नाम नहीं है।

रिंकू और सैमसन नहीं हैं टीम में शामिल

पूर्व क्रिकेटर की टीम में भारतीय क्रिकेट की दुनिया का उभरता चेहरा रिंकू सिंह और अनुभवी संजू सैमसन का नाम नहीं है। और, यह बात क्रिकेट फैंस के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल रिंकू सिंह आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेल रहे हैं, तो संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहें हैं और दोनों अभी शानदार फॉर्म में हैं।

स्क्वाड में किसने पाई जगह?

इस साल T20 World Cup 2024 का आयोजन USA और वेस्ट इंडिज में होगा। और, आईपीएल में फॉर्म और परफॉर्मेंस के आधार पर भारतीय टीम के टी-20 स्क्वाड का ऐलान होगा। फिलहाल टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने को लेकर लगातार कई प्लेयर्स के नाम की अटकलें चल रहीं हैं। इसी कड़ी में मो. कैफ़ ने एक टी20 टीम चुनी है, जिसमें 15 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

कैफ के टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम इसप्रकार हैं: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दूबे, रियान पराग, मो. सिराज।

आपको बता दें, इंटरनेशनल टी20 इवेंट में टीम इंडिया का सफर पुन: 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए ICC ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका है। क्योंकि भारतीय टीम ने 2013 में ICC Champions Trophy में अपनी जीत के बाद से एक भी खिताब हासिल नहीं कर सकी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026