---Advertisement---

T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर! क्या Pakistan वर्ल्डकप में India को देगा धोखा? ICC पीसीबी पर ले सकती है ये कड़ा एक्शन

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भाग लेगी। मगर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना मैच छोड़ सकती है। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रूख अपना सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 2, 2026 11:07 पूर्वाह्न

T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2026: बस 5 दिन का इंतजार और फिर क्रिकेट फैन्स को टी20 वर्ल्डकप का तोहफा मिलेगा। जी हां, 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले के साथ विश्वकप का आगाज होगा। ऐसे में साफ हो गया है कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्डकप में खेलेगी। मगर क्या भारत का पड़ोसी देश धोखा दे सकता है। ‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने तय कर लिया है कि वह विश्वकप में भाग लेगा, मगर भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बॉयकॉट करेगा। ऐसे में आईसीसी ने भी कड़ा रूख अपनाते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे दी है।

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान कर सकता है धोखा

रिपोर्ट में बताया गया है पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्डकप 2026 खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी। मगर 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के साथ मैच को बॉयकॉट करेगी। ऐसे में पाकिस्तान टीम को भविष्य में आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से कड़ी सजा मिल सकती है।

पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’ हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है।

टी20 वर्ल्डकप 2026 से पाकिस्तान हटा, तो आईसीसी ले सकता है ये कड़े फैसले

उधर, आईसीसी की तरफ से पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कहा गया है कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में अपनी भागीदारी को स्पष्ट करें। साथ ही अगर पाकिस्तान विश्वकप के दौरान चुनिंदा मैचों का बॉकॉट करता है, तो उसे काफी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक पीसीबी की तरफ से आईसीसी को इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो आईसीसी कई कड़े एक्शन ले सकता है। आईसीसी पाकिस्तान के क्रिकेट राजस्व में बड़ी कटौती कर सकता है। साथ ही भविष्य में ग्लोबल क्रिकेट मुकाबलों से पाकिस्तान को दूर किया जा सकता है। किसी भी देश के साथ बाइलेटरल सीरीज पर प्रतिबंध लागाया जा सकता है। इसके अलावा, पाकिस्तान को कभी भी किसी आईसीसी के टूर्नामेंट का आयोजन करने का मौका नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, पाकिस्तान की पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग में कोई भी विदेशी खिलाड़ी भाग नहीं लेगा। कुल-मिलाकर पाकिस्तान टीम क्रिकेट गलियारे अलग-थलग पड़ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

BSEB 10th Result 2026 Date

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Elon Musk

मार्च 28, 2026