---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: क्या सच होगी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी की भविष्यवाणी? बड़े मैच में भारत की करारी हार के बाद अब क्या रणनीति अपनाएंगे कोच गौतम गंभीर

T20 World Cup Super 8: भारत की टीम सुपर-8 का पहला मैच हार गई। ऐसे में क्या अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी की भविष्यवाणी सच होने वाली है? मुख्य कोच गौतम गंभीर क्या योजना बनाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 11:01 पूर्वाह्न

T20 World Cup Super 8
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: बड़ा बेसब्री से इंतजार था, मगर सबकुछ उल्टा हो गया। बड़े इम्तिहान में भारतीय टीम असफल हो गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया। इंडियन टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.5 ओवर में ही ढेर हो गई। भारत 76 रनों से सुपर-8 का पहला मुकाबला हार गया। साथ ही भारतीय रन रेट भी बहुत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में क्या पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी सच साबित होगी? भारतीय टीम टी20 विश्वकप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी?

T20 World Cup Super 8: क्या सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी भारतीय टीम?

बता दें कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। भारत की टीम ने पाकिस्तान को छोड़कर हर टीम के खिलाफ बहुत अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमे किसी भी टीम को हरा सकती हैं।

वहीं, रविवार को कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया 188 रनों का पीछा करते हुए 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत की तरफ से सिर्फ ऑलराउंडर शिवम दुबे ने ही 44 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान समेत कोई भी बैटर क्रीज पर जमकर नहीं खेला। सभी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए।

टी20 विश्वकप सुपर 8 के अगले मैचों में क्या रणनीति अपनाएंगे हेड कोच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। मगर फिर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर ढुलाई की और 187 रन बना दिए। ऐसे में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया। क्या अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी गौतम गंभीर की योजना असफल होनी शुरू हो गई है? टी20 विश्वकप सुपर 8 में भारतीय टीम को अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को चेन्नई में खेलना है। इसके बाद 1 मार्च को कोलकाता को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर-8 का अहम मुकाबला खेलना है। ऐसे में अब देखना होगा कि गौतम गंभीर क्या रणनीति अपनाते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohammad Amir

फ़रवरी 23, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 22, 2026

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 21, 2026

Mohsin Naqvi

फ़रवरी 20, 2026