---Advertisement---

Asia Cup 2023 के सुपर 4  में इन टीमों के बीच होगा मुकाबला , भारतीय टीम इस दिन खेलेगी अपना पहला मैच

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं। पहले मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना सबसे पहला मुकाबला 10 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 1:07 अपराह्न

ASIA CUP 2023 3..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023  के ग्रुप मुकाबले का अब द एन्ड हो गया है। ऐसे में अब एशिया कप में आज से सुपर 4  के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि एशिया कप के सुपर 4  के मुकाबले के लिए भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होगी। ऐसे में क्रिकेटप्रेमियों  को इस दौरान काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

सुपर 4  के मुकाबले आज से होंगे शुरू

आपको बता दें कि एशिया कप 2023  में सुपर 4  के लिए आज से मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर 4  का सबसे पहला मुकाबला आज (6  सितम्बर) को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम अपना सबसे पहला मुकाबला 10  सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर खेलेगी। आपको बता दें कि  सुपर 4  में टॉप 2  में फिनिश करने वाली दो टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप के सुपर 4  मुकाबलों का शेड्यूल

6 सितंबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, लाहौर (3 बजे भारतीय समयानुसार )
9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (3 बजे भारतीय समयानुसार )
10 सितंबर-पाकिस्तान बनाम भारत (3 बजे भारतीय समयानुसार )
12 सितंबर-भारत बनाम श्रीलंका (3 बजे भारतीय समयानुसार )
14 सितंबर-पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (3 बजे भारतीय समयानुसार )
15 सितंबर-भारत बनाम बांग्लादेश (3 बजे भारतीय समयानुसार )

भारतीय टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 4  के लिए किया क्वालीफाई

आपको बता दें की भारतीय टीम ने एशिया कप के ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 4  के लिए क़्वालीफाई किया है। ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय टीम ने एकमात्र जीत दर्ज की है । भारत ने इस दौरान सिर्फ नेपाल की टीम को हराया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए एशिया कप के इतिहास में कुल 7  बार ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने आखिरी बार साल 2018  में यूएई की मेजबानी में खेले गए एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026