---Advertisement---

‘असली तहजीब ऐसी ही होती है’, Sanjiv Goenka ने मैदान पर धैर्यपूर्वक किया Virat Kohli का इंतजार, तो यूजर्स बोले- ‘कभी-कभी, दूसरों को जज करने से पहले…’

Sanjiv Goenka: एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने लखनऊ में मुकाबले के दौरान किंग कोहली का शानदार तरीके से इंतजार किया। इस पर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 9, 2026 11:28 पूर्वाह्न

Sanjiv Goenka
Follow Us
---Advertisement---

Sanjiv Goenka: आप आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में टीमों के कितने मालिकों को जानते हैं? शायद 2 या 3, इसमें मुंबई इंडियंस का अंबानी परिवार, पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा और सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन को जानते हैं, बस। मगर इसके अलावा, एक नाम आपने जरूर सुना या पढ़ा होगा। हम बात कर रहे हैं संजीव गोयनका की। जी हां, एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक आईपीएल में सबसे ज्यादा नजर आने वाले टीम मालिकों में शुमार हैं। ऐसे में ताजा मामला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का है, जहां पर संजीव गोयनका ने सज्जनतापूर्ण व्यवहार के साथ क्रिकेट के किंग यानी विराट कोहली का धैर्यपूर्वक इंतजार किया।

संजीव गोयनका ने विराट कोहली के लिए किया इंतजार

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में संजीव गोयनका का शानदार शिष्टाचार चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीरवार को लखनऊ में एलएसजी और आरसीबी यानी रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को लखनऊ की टीम ने जीत लिया। मगर मैच के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने भी अपने सज्जनतापूर्ण व्यवहार से करोड़ों फैन्स का दिल जीता।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जब ​​विराट कोहली और केन विलियमसन आपस में बात कर रहे थे, तो संजीव गोयनका धैर्यपूर्वक होकर उनकी बातचीत खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि वे अपने पोते के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार से ऑटोग्राफ ले सके। इस तरह से उन्होंने दोनों क्रिकेटरों को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया।

संजीव गोयनका की प्रशंसा में यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

एक्स पोस्ट में एक यूजर ने एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका की तारीफ करते हुए लिखा, ‘असली तहजीब ऐसी ही होती है। लोग संजीव गोयनका को हर समय ट्रोल करते रहते हैं, लेकिन उनमें से कई लोगों में तो खुद बुनियादी शिष्टाचार भी नहीं होता। कभी-कभी, दूसरों को जज करने से पहले लोगों को खुद सम्मान करना सीखना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘पैसा, ताकत, रुतबा, इनमें से कुछ भी मायने नहीं रखता, जब GOAT का औरा हावी हो जाता है।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब विराट कोहली उनके सामने खड़े होते हैं, तो अरबपति भी आम भारतीय अंकल बन जाते हैं।’

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में एलएसजी ने पहले खेलते हुए 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। वहीं, आरसीबी लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवरों में 203 रन ही बना सकी। ऐसे डीएल मैथड के जरिए एलएसजी की टीम 9 रनों से मैच जीत गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 9, 2026

Lucknow News

मई 9, 2026

Mohan Yadav

मई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 9, 2026

EPFO

मई 9, 2026

Bhagwant Mann

मई 9, 2026