Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट में आतंक का दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी बन चुके हैं। शुक्रवार की शाम को क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन हुआ। खास बात यह रही कि मैच हारने के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों और कप्तान ने भी वंडर किड यानी वैभव की तूफानी बैटिंग की जमकर तारीफ की। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 15 साल के युवा बल्लेबाज ने अपने बैट से ऐसा तूफान मचाया कि देखने वाला हर शख्स अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पाया। ऐसे में उनकी प्रशंसा में कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा।
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में शशि थरूर ने बांधे लंबे-लंबे पुल
कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने 15 साल के वंडर किड यानी वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा में कहा, ‘अरे! वैभव सूर्यवंशी अभी-अभी आउट हुए हैं, विराट कोहली ने उन्हें ने कैच किया। अब तो कुछ और काम शुरू कर ही देना चाहिए, जैसे कि ट्वीट करना! युवा सूर्यवंशी की तेज़ी से बढ़ती सफलता को देखना सचमुच एक कमाल की बात है। 15 साल के इस अद्भुत खिलाड़ी को क्रीज पर खेलते देखना, इस खेल के विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है। उनके बल्ले की जबरदस्त रफ्तार, साथ ही उनकी लगभग जादुई टाइमिंग और जबरदस्त ताकत, सचमुच होश उड़ा देने वाली है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं; वह असल में नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की कला को एक नया रूप दे रहे हैं। जब भी वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो बाहर की दुनिया मानो थम सी जाती है: मैं सब कुछ छोड़कर बस उनकी हर गेंद को देखने लगता हूं। हम अपनी आंखों के सामने एक दुर्लभ, पीढ़ी-दर-पीढ़ी नजर आने वाली प्रतिभा को उभरते हुए देख रहे हैं। सचमुच बेहद रोमांचक!’
Ah! @Vaibhavsooryava is just out, caught by @imVkohli. May as well start doing other things now, like tweeting!
It is truly a marvel to witness the meteoric rise of young Sooryavanshi. Watching this 15-year-old phenom at the crease is a masterclass in the evolution of the game.… pic.twitter.com/P486I1Qsrq
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से उड़ाया गर्दा
उधर, युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की बात करें, तो वंडर किड ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 सिक्स और 8 चौंके निकले। लगभग 300 की स्ट्राइक रेट के साथ सभी गेंदबाजों की धुलाई से हर क्रिकेट प्रशंसक गदगद हो गया। वहीं, मैच की बात करें, तो आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इस दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 40 बॉलों में 63 रन बनाए। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी आरआर ने मुकाबले को 18 ओवर में ही खत्म कर दिया और 202 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।






