---Advertisement---

Virat Kohli ने बनाया सिराज-उमेश की रफ्तार का मजाक, इंग्लैंड की धरती पर कदम रखते ही की छक्के-चौको की बारिश

Virat Kohli: विश्व टेस्ट चैम्पियनसिप का पाइनल मुकाबला 7 जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया लंदन में जमकर पसीना बहा रही है। बीते रविवार को कप्तान रोहित शर्मा भी इस अहम मुकाबले के लिए लंदन ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: मई 29, 2023 8:15 अपराह्न

Virat Kohli ने बनाया सिराज-उमेश की रफ्तार का मजाक
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: विश्व टेस्ट चैम्पियनसिप का पाइनल मुकाबला 7 जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया लंदन में जमकर पसीना बहा रही है। बीते रविवार को कप्तान रोहित शर्मा भी इस अहम मुकाबले के लिए लंदन आ गए है। वहीं नई स्पोंसर किट के साथ टीम इंडिया ने अपनी तैयारिया भी शुरू कर दी है। इसी बीच विराट कोहली ने देश को ट्रॉफी जीताने के लिए नेट्स में जमकर आतिशीबाजी की। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की गेंद का जमकर सामना किया। जिसकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विराट कोहली ने बल्ले से दिखाया दम

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे वायरल हो रही है। जिसमें विराट कोहली टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ मैदान पर जमकर कहर बरपा रहे है। उन्होंने इस दौरान सिराज और उमेश यादव की घातक गेंदबाजो का सामना किया। इसी बीच चेतेश्रवर पुजारा और कोच राहुल द्रविड़ भी प्रैक्टिस का जायजा लेते हुए नजर आए। वह मैदान में अपायरिंग करते हुए विराट कोहली को खेल से संबंधित टिप्स देते हुए नजर आए। किंग कोहली इस महामुकाबले में टीम इंडिया का बहुत अहम हिस्सा होने वाले है। उनका बल्ला इस मुकाबले में चलना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। कंगारूओं के दिलों में विराट का खौफ सिर चढ़कर बोलता है। जिसका फायदा इस मुकाबले में उठा सकते है।

इसे भी पढ़ेंः New Parliament Building Inauguration: नया संसद भवन हुआ राष्ट्र को समर्पित, दोपहर 12 बजे दूसरा चरण, शामिल होंगी देश विदेश की ये हस्तियां

आईपीएल में विराट कोहली ने मचाया तूफान

विराट कोहली इस समय अपने करियर की शानदार फॉर्म में चल रहे है। वह आईपीएल 2023 में कमाल की लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने फाफ के साथ मिलकर टीम को लगातार मुकाबलो में जीत दिलाई थी। लेकिन, वह अपनी टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं करवा सके थे। उन्होंने इस सीजन में कुल 14 मुकाबले खेले थे। जिसमें उनके बल्ले से 639 रन निकले है। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और 2 जबरदस्त शतक भी ठोके थे।

इसे भी पढ़ेंःNew Parliament Building: तमिल परंपराओं से सेंगोल की होगी नई संसद में स्थापना, जानें क्या है इसका चोल साम्राज्य से संबंध?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026