---Advertisement---

Wimbledon Championship 2023: रिकॉर्ड 35 वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचे नोवाक, महिला सिंगल्स मे वोंद्रोसोवा और जेब्युर के बीच खिताबी मुकाबला आज

Wimbledon Championship 2023: सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल खेले गए मुकाबले में उन्होंने इटली के खिलाड़ी जेनिक सिनर को पराजित कर दिया। महिला सिंगल्स में आज ओन्स जेब्युर का सामना मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा। चार सेटों में जीता मुकाबला ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 15, 2023 1:03 अपराह्न

wimbledon 2023
Follow Us
---Advertisement---

Wimbledon Championship 2023: सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल खेले गए मुकाबले में उन्होंने इटली के खिलाड़ी जेनिक सिनर को पराजित कर दिया। महिला सिंगल्स में आज ओन्स जेब्युर का सामना मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा।

चार सेटों में जीता मुकाबला

सर्बियाई टेनिस स्टार जोकोविच ने कल रात खेले गए सेमीफाइनल में इटली के खिलाड़ी जेनिक सिनर को चार सेटों तक चले मुकाबले में से पराजित कर लगातार 8 वीं बार विंबलडन के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया। आपको बता दें कि नोवाक जोकोविच ने 7 बार विंबलडन ग्रैंडस्लैम का खिताब जीता है। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 47 मिनट तक चला।

इस साल जीत चुके हैं दो ग्रैंडस्लैम खिताब

नोवाक जोकोविच इस साल अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम और फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है। विंबलडन में 7 वीं बार फाइनल में पहुंचे जोकोविच अगर यह मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वह रोजर फेडरर की कुल 8 बार विंबलडन खिताब जीतने की बराबरी भी कर लेंगे। फाइनल में जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्क्राज से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में रूस के खिलाड़ी डेनिएल मदेवदेव को पराजित किया है।

ये भी पढ़ें :फ्रांस के बाद UAE दौरे पर पहुंची PM Modi, क्राउन प्रिंस नाहयान ने इस खास अंदाज में किया स्वागत

जेब्युर और वोंद्रोसोवा के बीच महिला सिंगल्स का खिताबी मुकाबला आज

ट्यूनीशिया की खिलाड़ी ओन्स जेब्युर का सामना चेक रिपब्लिक की गैरवरीय खिलाड़ी मार्केट वोंद्रोसोवा से होगा। यह मुकाबला आज शाम सेंटर कोर्ट पर खेला जाएगा । आपको बता दें कि ओन्स अगर इस खिताब को जीतने में कामयाब होती हैं तो वह किसी भी उत्तरी अफ्रीका या अरब देश की पहली महिला ग्रैंडस्लैम चैंपियन होंगी। गौरतलब है कि पिछले साल ओन्स को विंबलडन लेडीज सिंगल्स फाइनल में कजाखस्तान की एलेना रायबेकिना के हाथो शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें :Asian Games 2023: एशियाई गेम्स के लिए क्रिकेट टीम का एलान ,ऋतुराज बनें कप्तान, इन स्टार खिलाड़ियों को भी मिली टीम में जगह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026