Viral Video: दशहरा के बाद ‘लहू मुंह लग गया’ गाने पर बीच सड़क नाचते दिखे कपल, डांस वीडियो ने लोगों को बनाया फैन
Viral Video: दीपिका और रणवीर के गाने ‘लहू मुंह लग गया’ पर एक कपल बीच सड़क डांस करते हुए नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें दोनों के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री को देख वहां मौजूद भीड़ की नजरें रुक गई। उनका अंदाज काबिले तारीफ है और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।