---Advertisement---

Flipkart Sale: 8GB रैम वाले Nothing Phone 2 पर धमाकेदार डिस्काउंट, धांसू ऑफर को इग्नोर करना है मुश्किल!

Flipkart Sale: नथिंग फोन 2 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। अगर आप नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार इस ऑफर नजर डालिए। इससे आपको फायदा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2023 12:59 अपराह्न

Flipkart Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Sale: साल 2023 का अंतिम महीना बस कुछ घंटों बाद शुरू होने वाला है। ऐसे में साल के आखिरी महीने में कई सारी कंपनियां अपनी साइट पर बंपर ऑफर्स देती हैं। वहीं, कई बार कोई सेल न होने पर भी अच्छे ऑफर्स मिलते हैं।

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart Sale) पर अपनी खूबियों से चर्चा में आया फोन नथिंग फोन 2 धांसू डील में लिस्ट किया गया है। अगर आप क्रिसमस से पहले अपने लिए नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। नथिंग फोन 2 पर ऐसा शानदार ऑफर बार-बार नहीं मिलता है। आगे देखिए डिटेल।

Nothing Phone 2 पर धाकड़ डील

पॉपुलर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone (2) (White, 128 GB)  (8 GB RAM) को गजब के ऑफर्स के साथ सेल के लिए दिखाया जा रहा है। अगर आप नथिंग के फोन को पसंद करते हैं तो आपके लिए ये डील फायदेमंद साबित हो सकती है। इस फोन को 49999 रुपये की एमआरपी पर शो किया गया है। मगर इस पर 20 फीसदी का जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इसकी कीमत कम होकर 39999 रुपये रह जाती है। इस तरह से आपको 10 हजार की सीधी बचत हो सकती है।

इसका भी मिलेगा फायदा

इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 फीसदी का कैशबैक मिल सकता है। नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन पर EMI और बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए आपको शॉपिंग साइट की सभी कंडीशन को पूरा करना होगा। ये डील किसी भी समय खत्म हो सकती है, इसमें स्टॉक के बेस पर बदलाव संभव है।

Nothing Phone 2 की खूबियां

फीचर्सNothing Phone 2 की डिटेल
स्क्रीन6.7 inches (17.02 cm)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
बैटरी4700 mAh
रियर कैमरा50 MP + 50 MP
सेल्फी कैमरा32MP

नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। ये एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। इसमें 4700mah की बैटरी दी गई है। फोन के रियर में 50MP का डबल कैमरा और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026