---Advertisement---

Oppo Find X9 5G: गुडन्यूज! 79999 रुपये के प्रीमियम फोन पर 57400 रुपये की छूट, पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा पलभर में बना लेगा दीवाना

Oppo Find X9 5G: ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो फाइंड एक्स9 5जी फोन को 57400 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसमें धाकड़ चिपसेट, लंबी बैटरी और आलीशान कैमरा देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2025 5:29 अपराह्न

Oppo Find X9 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X9 5G: नवंबर का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी शानदार रहा है। इस महीने कई कंपनियों ने अपने तूफानी फोन्स को लॉन्च किया है, इसमें ओप्पो का नाम भी शामिल है। ओप्पो फाइंड एक्स9 5जी मोबाइल एक फ्लैगशिप फोन है, जो अभी कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। ऐसे में अगर आप इस फोन को अपना बनाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस पर काफी आकर्षक ऑफर प्रदान कर रही है। इस डील में ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

Oppo Find X9 5G पर उठाएं हजारों रुपये का एक्सचेंज ऑफर

फेमस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो फाइंड एक्स9 5जी फोन को 6 प्रतिशत की छूट के साथ बिक्री के लिए उतारा गया है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले मोबाइल को 79999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसे 74999 रुपये के साथ खरीद सकते हैं। स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन वाले फोन पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का लाभ उठा सकते हैं।

Photo Credit: Flipkart

इसके अलावा, इस फोन पर 57400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने से पहले आपको अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर को चेक करना होगा। डील उपलब्ध होने पर मांगी गई सारी जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही एक सही कंडीशन वाला पुराना फोन भी फ्लिपकार्ट को जमा करना होगा।

स्पेक्सओप्पो फाइंड एक्स9 5जी
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंशन 9500
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.59 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7025mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP

ओप्पो फाइंड एक्स9 5जी में मिलती हैं कई हाईटेक खूबियां

फोन कंपनी ने ओप्पो फाइंड एक्स9 5जी में 6.59 इंच की स्क्रीन दी है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 7025mAh की बैटरी को शामिल किया गया है। साथ में 80W का वायर्ड चार्जर दिया गया है, जो कि काफी कम टाइम में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। इसके रियर पैनल पर 50एमपी के तीन कैमरे और 2एमपी का सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32एमपी का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026

iPhone 18 Pro

अक्टूबर 8, 2026

Vivo V80 5G

अक्टूबर 6, 2026