---Advertisement---

Top Premium Smartphones to Launch in 2024: iPhone 16 series सहित इन 3 प्रीमियम फोन का यूजर्स को है बेसब्री से इंतजार

Top Premium Smartphones to Launch in 2024: iPhone 16 series सहित Google Pixel 9 series, और OnePlus 13 Series को इस साल पेश किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2024 2:00 अपराह्न

Top Premium Smartphones to Launch in 2024
Follow Us
---Advertisement---

Top Premium Smartphones to Launch in 2024:साल अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच कुछ ऐसे फोन हैं जिनका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। इन फोन्स में Google Pixel 9 series, Apple iPhone 16 series और OnePlus 13 Series का नाम शामिल है। ये तीनों शानदार सीरीज साल के अंत तक दस्तक दे सकती हैं। आज हम आपको इनके संभावित फीचर्स के साथ संभावित लॉन्च डेट के बारे में बताने जा रहे हैं।

iPhone 16 Series के संभावित फीचर्स

Apple अपनी अब तक की सबसे हाईटेक iPhone 16 series को इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में  iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो ये सीरीज AI के साथ आ सकती है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा हो सकती है।

फीचरiPhone 16 Series
प्रोसेसरA18 chip का प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी3,561 mAh से लेकर 4,676 mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
चार्जर40W वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।
डिस्प्ले6.9 इंच तक की डिस्प्ले मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI के साथ लॉन्च हो सकता है।
कैमरा48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।

Google Pixel 9 series के संभावित फीचर्स

Google Pixel 9 series को भारत में 14 अगस्त को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold जैसे फोन्स को लॉन्च कर सकती है। गूगल दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में गिनी जाती है। ऐसे में गूगल इस सीरीज में महंगे फोन के साथ AI के फीचर्स दे सकता है। इस बेहद शानदार सीरीज का मुकाबला iPhone 16 series से हो सकता है।

फीचरGoogle Pixel 9 series
कैमराट्रिपल कैमरा के साथ  टेलीफ़ोटो, पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है।
डिस्प्ले6.03 इंच,6.03 इंच और 6.7 इंच के साथ 8.02 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।
ऑपरेटandroid 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
प्रोसेसरtensor g4 processor दिया जा सकता है।

OnePlus 13 Series

चीनी कंपनी अपने मोस्ट अवेटेड OnePlus 13 Series को इसी साल के अंत में पहले चीन और फिर साल 2025 में भारत सहित ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के किसी भी फीचर और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, कंपनी अपनी फ्लैगशिप वाली इस सीरीज में 5400mAh battery के साथ 100W का चार्जर दे सकती है। इसमें Google’s AI model Gemini Ultra मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही ये अब तक के सबसे पवरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026