---Advertisement---

Vivo X500 Pro सिर्फ फोन नहीं, होगा हाईटेक खूबियों का खजाना! गेमर्स से लेकर फोटोग्राफी के शौकीनों को मिलेगी बड़ी राहत; जानें लीक्स

Vivo X500 Pro: प्रीमियम फोन सेगमेंट में जल्द ही वीवो एक्स500 प्रो मोबाइल की जोरदार एंट्री हो सकती है। इसमें नई जेनरेशन का प्रोसेसर और हाईटेक कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 9, 2026 2:50 अपराह्न

Vivo X500 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X500 Pro: स्मार्टफोन सेगमेंट में वीवो ने पिछले कुछ टाइम में अपने फ्लैगशिप मोबाइल के जरिए काफी नाम कमाया है। इसमें एक्स सीरीज का सबसे ज्यादा योगदान है। यही वजह है कि इंटरनेट पर अपकमिंग वीवो एक्स500 प्रो फोन की जोरो-शोरों से चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर इस फोन की कई हैरान करने वाली खूबियां लोगों को दीवाना बना रही हैं। ऐसे में अगर अभी तक आपने इस आगामी प्रीमियम मॉडल की लीक्स पर नजर नहीं डाली है, तो एक बार इस खबर पर ध्यान दीजिए।

वीवो एक्स500 प्रो में मिल सकती है हाईफाई चिपसेट

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी वीवो एक्स500 प्रो फोन में एकदम फ्रेश और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में स्टाइलिश लुक में कैमरा होल, एजेस के साथ कर्व्ड डिस्प्ले और हल्का वजन मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी मॉडल एक पावरहाउस होगा। यानी फोन में लेटेस्ट मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसमें आधुनिक क्षमताओं के साथ एआई पावर्ड खूबियां भी दी जा सकती हैं। इससे यूजर्स रोजाना के कई टास्क को आसानी से पूरा कर सकेंगे। साथ ही 12जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प आने का अनुमान है।

वीवो एक्स500 प्रो को स्पेशल बनाएंगी ये दमदार खूबियां

कई अन्य लीक्स की मानें, तो अपकमिंग फ्लैगशिप मोबाइल वीवो एक्स500 प्रो में 7000mAh की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। साथ ही 100W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है, जिससे ग्राहक काफी कम टाइम में बैटरी को चार्ज कर सकेंगे। साथ ही गेमर्स के लिए एक बड़ा और एडवांस वेपर कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जोकि फोन को मल्टीटास्किंग के साथ गेमिंग फ्रेंडली बनाने में भी सहायता कर सकता है।

वहीं, कैमरा पैनल की बात करें, तो रियर साइड पर 200एमपी का प्राइमरी कैमरा, 200एमपी का पेरिस्कोप सेंसर आने की आशंका है। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस धाकड़ फोटोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। कंपनी इसमें 6.8 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले को जोड़ सकती है। स्क्रीन पर 144Hz की रिफ्रेश रेट आने की संभावना है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो एक्स500 प्रो का दाम 99999 रुपये के आसपास निर्धारित किया जा सकता है। जबकि इसे अक्तूबर में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। मगर अभी तक फोन मेकर ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 9, 2026

iQOO 15T

मई 8, 2026

iPhone Ultra

मई 8, 2026

OnePlus Nord CE 6

मई 8, 2026

Artificial Intelligence

मई 7, 2026

Realme 16T 5G

मई 7, 2026