---Advertisement---

Donald Trump के चीन पहुंचते ही ईरान में मची अफरातफरी, शी जिनपिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कह दी महत्वपूर्ण बात, जानें सबकुछ

Donald Trump: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति चीन पहुंच चुके है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 14, 2026 12:47 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति चीन पहुंच चुके है। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी के साथ मिले। सबसे खास बात है शी जिनपिंग ने भी Donald Trump का जोगरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि यह मुलाकात कई मायनों में बेहद खास है, क्योंकि दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल मची हुई है।

खुद पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल कम से कम इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। बताते चले कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। मीटिंग के दौरान जिनपिंग और ट्रंप ने एक-दूसरे की तारीफ की। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हम सहयोगी हैं, प्रतिद्वंदी नहीं हैं।

द्विपक्षीय बैठक में क्या बोले Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बैठक के दौरान कहा कि “चीन और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं बेहतर होने वाले हैं। हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा। चीन और आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। आप एक महान नेता हैं। मैं यह बात सभी से कहता हूँ। कभी-कभी लोगों को मेरा यह कहना पसंद नहीं आता, लेकिन मैं फिर भी कहता हूँ। हमारे सभी महान प्रतिनिधिमंडलों की ओर से, हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े, सबसे प्रसिद्ध और शायद सर्वश्रेष्ठ व्यवसायी हैं।

मुझे कंपनी में दूसरे या तीसरे दर्जे के लोगों की ज़रूरत नहीं थी। मुझे केवल शीर्ष लोगों की ज़रूरत थी। वे आज आपको और चीन को सम्मान देने के लिए यहाँ आए हैं। वे व्यापार और व्यवसाय करने के लिए उत्सुक हैं, और हमारी ओर से भी यह पूरी तरह से पारस्परिक होगा। मैं हमारी चर्चा के लिए बहुत उत्सुक हूँ। यह एक महत्वपूर्ण चर्चा है। जो लोग कहते हैं कि यह शायद अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन है, उन्हें शायद ऐसा कुछ याद ही नहीं होगा”।

द्विपक्षीय बैठक में शी जिनपिंग ने कही बड़ी बात

दरअसल शी जिनपिंग ने Donald Trump का स्वागत करते हुए कहा “नौ वर्षों बाद चीन में आपका स्वागत है। पूरी दुनिया हमारी इस बैठक पर नजर रखे हुए है। वर्तमान में, एक सदी में अभूतपूर्व परिवर्तन विश्व भर में तेजी से हो रहा है, और अंतरराष्ट्रीय स्थिति अस्थिर और उथल-पुथल भरी है। दुनिया एक नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है।

क्या चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका थ्यूसीडाइड्स के जाल से बाहर निकलकर प्रमुख देशों के संबंधों का एक नया प्रतिमान स्थापित कर सकते हैं”? गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

अगस्त 20, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026