---Advertisement---

Israel-Hamas Conflict: इजराइल की ताकत बढ़ी, हमास के खिलाफ एकजुट हुए ये देश, समर्थन का बढ़ाया हाथ

Israel-Hamas Conflict: हमास के खिलाफ अब इजराइल को अन्य देशों का समर्थन भी मिल रहा है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन समेत कई देश ने इजराइल का समर्थन किया है, इजराइल के साथ होने की बात कही है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम लोग इजराइल के साथ हैं।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 10, 2023 6:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas Conflict: इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच संघर्ष लगातार जारी है। इस संघर्ष के बीच अब तक 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, हजारों लोग हमले और बमबारी के चलते घायल हुए हैं। इजराइल पर हमास के हमले के बाद कई देशों ने इजराइल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस सहित कई देशों ने हमास के हमलों की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है।

व्हाइट हाउस ने जारी किया संयुक्त बयान

व्हाइट हाउस की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है, “हम यानी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपना समर्थन इस्राइल के लिए व्यक्त करते हैं। संयुक्त बयान में हमास और उसकी जघन्य आतंकवादी गतिविधियों की निंदा की गई। बयान में कहा गया है, “हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमास की आतंकवादी गतिविधियां पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इसकी सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए।”

‘हमास के कारनामों के देख रही है दुनिया’

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार आतंकवाद को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। हाल ही में दुनिया ने देखा है कि हमास ने कैसे आतंक का बीज बोया है। एक संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले 200 से अधिक युवाओं को हमास के सदस्यों ने मार डाला। घरों में घुसकर कई परिवारों की हत्या कर दी। इसके अतिरिक्त, छोटे बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं और पूरे परिवारों का अपहरण कर लिया गया और उन्हें बंधक बना लिया गया।

फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे इस्लामिक देश

बता दें कि इजराइल पर हमास के आतंकी हमले से पूरी दुनिया में आक्रोश फैल गया है। हमास के हमले के जवाब में जहां इजराइल को पश्चिम से समर्थन मिला है, वहीं फिलिस्तीन को पश्चिम एशिया के इस्लामिक देशों का समर्थन मिल रहा है। इजराइल में इन दर्दनाक हमलों के दौरान, लगभग 900 लोग मारे गए हैं। वहीं, गाजा पट्टी पर इजराइल के जवाबी हमले में 690 लोगों की मौत हुई है। इसके बीच हमास ने गाजा पट्टी पर हमले नहीं रुकने पर इजरायली बंधकों को मारने की धमकी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 12, 2026

Donald Trump

मार्च 29, 2026

PSL 2026

मार्च 27, 2026

Cholesterol Control

मार्च 17, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 15, 2026

Leave a Comment