---Advertisement---

Uttarakhand News: 5 महीने के लिए बंद हुए Rajaji Tiger Reserve के द्वार, अब नवंबर में खुलेगा पार्क, इस सीजन बेहतर हुई कमाई

Uttarakhand News: राजाजी टाइगर रिजर्व के दरवाजे अब पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। 5 महीने बंद रहने के बाद अब ये सीधे 15 नवंबर को खुलेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 11:31 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: दुनिया भर में एशियाई हाथियों सहित अन्य जानवरों के लिए मशहूर राजाजी टाइगर रिजर्व के दरवाजे अब पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। 5 महीने बंद रहने के बाद अब ये सीधे 15 नवंबर को खुलेंगे। यहां देश-दुनिया से लोग जंगल सफारी का लुत्फ उठाने आते है। लेकिन, अब पर्यटकों को इसके लिए पांच महीने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, इस सीजन की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार कमाई भी काफी अच्छी हुई।

कमाई के मामले में अच्छा रहा सीजन

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला व मोतीचूर रेंज पर्यटकों की पहली पसंद है। हर साल यहां हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। टाइगर रिजर्व के रिकॉर्ड के अनुसार इस सीजन की बात करें तो यहां 20,610 पर्यटक घूमने आए थे। जिससे 50 लाख 35 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। यही राजस्व पिछले साल (2021-22) 47 लाख 65 हजार रुपये के करीब था। यानी पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन अच्छी आमदनी हुई है। बता अगर मोतीचूर रेंज की करें तो इस बार यहां राजस्व घटा है। जिसका कारण सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है।

नवंबर से जून तक चलता है सीजन

पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के मुताबिक राजाजी पार्क प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है। यहां विभिन्न तरह के वन्य जीव पाए जाते हैं। पार्क में हाथी, हिरन, मोर, चीतल, सांभर के अलावा कई वन्य जीवों व पक्षियों का बसेरा है। उन्होंने बताया कि राजाजी पार्क की सुंदरता को निहारने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां पर्यटक सीजन 15 नवंबर से 15 जून तक चलता है और मार्च से लेकर जून तक पूरा सीजन पीक पर रहता है।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

अगस्त 20, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026