---Advertisement---

Jamui Video: लाचारी! भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ी गरीब महिला, PM Awas Yojana के लिए कर्ज मांग कर चुकाई घूसखोरी की रकम

किसी गरीब महिला की लाचारी का भाव क्या हो सकता है, इसे Jamui Video को देखकर समझा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक गरीब महिला PM Awas Yojana के लिए सहायक को घूसखोरी की रकम अदा कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 12, 2025 4:00 अपराह्न

Jamui Video
Follow Us
---Advertisement---

Jamui Video: सरकारी योजनाओं का लाभ आम तौर पर पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जाता है, ताकि वे सशक्त हो सकें। हालांकि, कभी-कभी लाभ लेने के लिए नागरिक पूरी तरह से जद्दोजहद करता नजर आता है। बिहार के जमुई जिले में स्थित एक पंचायत से ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। दरअसल, एक गरीब महिला भ्रष्ट सिस्टम की भेंट तब चढ़ गई, जब उसे PM Awas Yojana का लाभ लेने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना था। जमुई वीडियो में गरीब महिला को भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ते देखा जा सकता है। खबर है कि आवास सहायक महिला के गांव नैयाडीह के वार्ड नंबर 6 में पहुंचे थे। इस दौरान सहायक ने 500 रुपए की घूस मांगी। हालांकि, गरीब महिला के पास देने को पैसे नहीं थे, जिसके कारण उसे कर्ज लेकर रकम अदा करनी पड़ी। Jamui Video में महिला की लाचारी देखी जा सकती है।

PM Awas Yojana के लिए गरीब महिला ने कर्ज मांग कर दी घूस Jamui Video

एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है जो भ्रष्ट सिस्टम की तस्वीर पेश कर रहा है।

Watch Video

फर्स्ट बिहार झारखंड के एक्स हैंडल से जारी जमुई वीडियो में एक गरीब महिला की लाचारी नजर आ रही है। दरअसल, महिला अपने सपनों के आशियाना के लिए पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहती थी। इसके लिए बेबी देवा ने आवेदन किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आवास सहायक सच्चितानंद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। सहायक ने जमुई जिले के सोनो प्रखंड के नैयाडीह पंचायत में स्थित वार्ड नंबर 6 में जाकर आवेदक महिला से घूस की मांग कर दी। महिला के पास सहायक को देने के लिए कुछ नहीं थे, जिसकी वजह से उसे कर्ज लेकर घूसखोरी की रकम 500 रुपए अदा करनी पड़ी। Jamui Video में सब कुछ स्पष्ट नजर आ रहा है कि कैसे महिला सहायक को रुपए दे रही है। इस वीडियो को देख लोग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।

जमुई वीडियो देख यूजर्स ने शासन की भूमिका पर उठाए सवाल

यहां संलग्न किए गए वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाएंगे तो आपको यूजर्स की तमाम प्रतिक्रियाएं नजर आएंगी। यूजर्स Jamui Video को देख बिहार सरकार की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। तमाम ऐसे यूजर्स हैं जो बिहार में घूसखोरी को आम बता रहे हैं। कईयों का कहना है कि यहां घूसखोरी के बगैर कुछ संभव नहीं है। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं जमुई वीडियो को देखने के बाद आई हैं, यही वजह है इसे रोष समझा जा रहा है। फिलहाल मामले की शिकायत जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा तक पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026