---Advertisement---

चेहरे पर हिजाब, जुबान पर ‘प्रभु राम’ का नाम! महाकुंभ आयोजन के बीच प्रयागराज पहुंची मुस्लिम युवती बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

Maha Kumbh Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram हैंडल पर 'शेरनी-शेख' नामक युवती सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, ये मुस्लिम युवती इन दिनों महाकुंभ आयोजन का हिस्सा बनने प्रयागराज पहुंची है। इसके चेहरे पर तो हिजाब नजर आ रहा है, लेकिन जुबान पर 'प्रभु श्रीराम' का नाम है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2025 6:44 अपराह्न

Maha Kumbh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram हैंडल पर ‘शेरनी-शेख’ नामक युवती सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, ये मुस्लिम युवती इन दिनों महाकुंभ आयोजन का हिस्सा बनने प्रयागराज पहुंची है। इसके चेहरे पर तो हिजाब नजर आ रहा है, लेकिन जुबान पर ‘प्रभु श्रीराम’ का नाम है। महाकुंभ आयोजन के बीच इस मुस्लिम युवती के कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इन वायरल रील्स में युवती सीएम योगी का गुणगान करते नजर आ रही है। Maha Kumbh Viral Video में युवती का हाव-भाव व उसके चेहरे पर प्रसन्नता झलकती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनी इस युवती के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

Maha Kumbh Viral Video प्रयागराज पहुंची मुस्लिम युवती बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

गौरतलब है कि विभिन्न अखाड़ों से जुड़े साधु-संतों ने महाकुंभ आयोजन में मुस्लिमों की एंट्री पर सवाल खड़े किए थे।

Watch Video

साधु-संतों का कहना था कि महाकुंभ सनातन परंपरा में विश्वास रखने वालों के लिए है और ऐसे में यहां मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए। यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के प्रयागराज पहुंचने पर सुर्खियां बनी थीं। हालांकि, अब महाकुंभ वायरल वीडियो में एक शेरनीसेख नामक मुस्लिम युवती को देखा जा रहा है। युवती के चेहरे पर हिजाब है, लेकिन वो मुख से प्रभु श्रीराम का नाम लेते हुए भजन गा रही है। मुस्लिम युवती सीएम योगी का जिक्र कर कहती है कि “मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है कि अगर आप अच्छे मंसूबे से प्रयागराज आना चाहते हो तो आपका स्वागत है। मुझे यहां किसी ने नहीं रोका-टोका है।”

महाकुंभ वायरल वीडियो में दिख रही युवती की खुली कुंडली

फैक्ट न्यूज ने महाकुंभ आयोजन में हिजाब पहनकर पहुंची मुस्लिम युवती की कुंडली खोल दी है। न्यूज वेबसाइट पर दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज पहुंचकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मुस्लिम युवती का नाम शबनम शेख है। ये युवती मुंबई की रहने वाली है। युवती की आस्था सनातन धर्म के प्रति है जिसके कारण उसने Maha Kumbh की ओर प्रस्थान किया था। शबनम महाकुंभ आयोजन के बीच साधु-महात्माओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ले रही है। साथ ही योगी सरकार की व्यवस्थाओं का सराहना करते हुए वो कई अनुष्ठानों का हिस्सा भी बन रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में युवती को हिजाब पहने और राम भजन गाते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026