---Advertisement---

Shahzad Bhatti Viral Video: पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को खुली धमकी, बाबा सिद्दीकी की मौत को लेकर किया बड़ा दावा; जानें डिटेल

Shahzad Bhatti Viral Video: पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक वीडियो जारी कर खुली चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 4, 2025 7:16 अपराह्न

Shahzad Bhatti Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Shahzad Bhatti Viral Video: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद अब पाकिस्तानी डॉन और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जहां लिखा था कि “हम पाकिस्तान के एक ही जायज आदमी को मारेंगे जो 1 लाख के बराबर होगा”, साथ ही पोस्ट के नीचे गैंगस्टर Lawrence Bishnoi व अन्य लोगों का नाम था, वहीं अब पाकिस्तान डॉन Shahzad Bhatti Viral Video तेजी से फैल रहा है, जहां वह लॉरेंस को खुली धमकी देता हुआ नजर आ रहा है, इसके अलावा शहजाद भट्टी ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर भी दावा किया है।

Shahzad Bhatti Viral Video में पाकिस्तानी डॉन ने Lawrence Bishnoi को दी धमकी

बता दें कि Shahzad Bhatti Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को Karishma Aziz नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमे पाकिस्तानी डॉन कहता हुआ नजर आ रहा है कि

“लॉरेंस बिश्नोई एक मेरी बात अच्छे तरीके से अपने दिमाग में बिठा लेना, मुझे मजबूर मत करो कि मैं वह तमाम ऑडियो मैसेज और वीडियो मैसेज मीडिया के ऊपर दे दूं, कि कल को तुम्हे तुम्हारी सरकार को जवाब देना पड़े की बाबा सिद्दीकी जो था वह किस पॉलिटिशियन के कहने पर मरवाया गया, प्रूफ के साथ कल को ये चीजें ऑडियो, वीडियो, मैसेज, कॉल रिकॉडिंग मीडिया के ऊपर आ जाएगा की किस पॉलिटिशियन ने जिसान अख्तर को पैसे दिए। सब कुछ सामने आ जाएगा,अगर दुबारा मेरे मुल्क पर बात आई तो”।

कौन है पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी?

जानकारी के मुताबिक शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन है, जो पाकिस्तान के भूमाफिया और अंडरवर्ल्ड के बड़े गैंगस्टरों से संबंध रखता है। शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात माफिया फारूख खोखर का राइट हैंड है और उसी के लिए वह काम करता है। जानकारी के मुताबिक उसके नेटवर्क यूरोप, यूके, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, समेत कई देशों में चलता है। इसके अलावा भट्टी को शेर पालने का काफी ज्यादा शोक है। हालांकि अब देखना होगा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई या उनके लोगों के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026