---Advertisement---

सिर पर शराब का ग्लास, सामने शॉर्ट ड्रेस में युवती! ममता बनर्जी की TMC से जुड़े युवा नेता के ठुमके देख BJP आगबबूला, जारी किया वीडियो

ममता बनर्जी के गढ़ से आया West Bengal Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से TMC के एक कार्यकर्ता को नर्तकी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नाचते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 11, 2025 5:58 अपराह्न

West Bengal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal Viral Video: सीएम ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल से एक हैरान वकरने वाला वीडियो सामने आया है। वेस्ट बंगाल वायरल वीडियो में कथित रूप से TMC से जुड़े एक नेता को सिर पर शराब भरी ग्लास लिए ठुमका लगाते देखा जा सकता है। इस दौरान शख्स के सामने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई एक नर्तकी भी एनिमल मूवी के जमाल कुडू ईरानी गाने पर नृत्य कर रही है। West Bengal Viral Video को देख सूबे की विपक्षी दल बीजेपी आगबबूला हो गई है। बीजेपी ने वायरल वीडियो को साझा करते हुए ममता बनर्जी सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल दागे हैं। बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी की सरकार में पश्चिम बंगाल के कॉलेज शराब पार्टियों, शादियों और कई तरह की अवैध और अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बन गए हैं।

TMC से जुड़े युवा नेता के ठुमके देख BJP आगबबूला, देखें West Bengal Viral Video

बीजेपी वेस्ट बंगाल के एक्स हैंडल से जारी वीडियो में रणवीर कपूर और बॉबी देओल की चर्चित एनिमल मूवी का के जमाल कुडू ईरानी गाना बजता देखा जा सकता है।

Watch Video

इस दौरान वेस्ट बंगाल वायरल वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक युवा नर्तकी के साथ नृत्य कर रहा है। युवक कथित रूप से ममता बनर्जी की पार्टी TMC से जुड़ा है जिसके सिर पर शराब से भरी ग्लास है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। पूरा मामला बेलघरिया के भैरव गांगुली कॉलेज के आयोजित उत्सव के दौरान का बताया जा रहा है। West Bengal Viral Video को साझा करते हुए बीजेपी आगबबूला नजर आई। सूबे की प्रमुख विपक्षी दल ने कॉलेज परिसर के अंदर इस तरह के बेली डांस पर सवाल उठाते हुए ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी के शासन काल में कॉलेज शराब पार्टियों, शादियों और कई तरह की अवैध और अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बन गए हैं, जहां पढ़ाई नहीं होती।

वेस्ट बंगाल वायरल वीडियो देख जमकर आ रही प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख यूजर्स भी अपने हिस्से का पक्ष रख रहे हैं। कई ऐसे हैं जो भाषाई मर्यादा लांघते हुए ममता बनर्जी के शासन काल पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं कईयों की नजर में West Bengal Viral Video नृत्य का एक हिस्सा मात्र हैं। यूजर्स इस वीडियो को देख बगैर कुछ लिखे रिपोस्ट भी कर रहे हैं जो कि उनकी मौन सहमति को दर्शाता है। चूकी मामला राजनीति से जुड़ा है और शायद यही वजह है कि इस प्रकरण को ज्यादा लाइमलाइट दिया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

अप्रैल 22, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026