---Advertisement---

Kim Jong Russia Visit: रूस और उत्तर कोरिया की बैठक पर अमेरिका ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बोला- और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे

Kim Jong Russia Visit: अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए किसी तरह की हथियार डील करने से मना किया है। उसने साफ शब्दों में कहा है कि अगर यह दोनों देश सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं और कोई डील करते हैं तो उन पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 14, 2023 3:12 अपराह्न

Kim Jong Russia Visit:
Follow Us
---Advertisement---

Kim Jong Russia Visit: बीते बुधवार को अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को चेतावनी जारी करते हुए उनकी हाल ही में हुई बैठक पर सवाल खड़े किए हैं। अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार का हथियार सौदा हुआ तो वह दोनों देशों पर और कड़े प्रतिबंध लगाएगा। बता दें हाल में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति से मिलने उनके देश गए थे। जहां दोनों देशों ने कई हथियार डील पर चर्चा की है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने दी जानकारी

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक उत्तर कोरिया और रूस के मुद्दे पर सवालों को जवाब देते हुए कहा है कि हाल में हमने उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियार ब्रिकी की भूमिका निभाने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा है कि रूस और उत्तर कोरिया जो कर रहे हैं वह सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। हम उन्हें चेतावनी दे रहे हैं कि वह किसी प्रकार की कोई हथियार डील न करें अगर फिर भी वह ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ और अधिक व कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। 

यूक्रेन युद्ध में हो सकता है हथियारों का इस्तेमाल

गौरतलब है कि हाल में यूक्रेन युद्ध को ध्यान में रखते हुए रूस ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को अपने देश में एक हथियार डील के लिए आमंत्रित किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तर कोरिया से हथियार लेकर रूस उनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ कर सकता है। जिसके बाद अमेरिका की इन दोनों देशों की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका ने इस बैठक के बाद चेतावनी जारी करते हुए दोनों देशों पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026