---Advertisement---

इस्लाम कबूलनामे पर अंजू से फातिमा बनी हिंदुस्तानी गर्ल को मिल रहे गिफ्ट, धर्म परिवर्तन पर पिता ने दी गोली मारने की धमकी

Anju Nasrullah Love Story: इन दिनों चर्चा का प्रमुख केंद्र बनी हिंदुस्तान की सरहद पार कर पाकिस्तान गई अंजू उर्फ़ फातिमा सुर्ख़ियों में बनी हुई है। खबरों कि मानें तो उन्होंने अब धर्म परिवर्तन करते हुए इस्लाम कबूल कर लिया है। इस बात की पुष्टि वायरल हो रहे वीडियो में की जा सकती है। जिसमें ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 29, 2023 3:02 अपराह्न

Anju Nasrullah Love Story
Follow Us
---Advertisement---

Anju Nasrullah Love Story: इन दिनों चर्चा का प्रमुख केंद्र बनी हिंदुस्तान की सरहद पार कर पाकिस्तान गई अंजू उर्फ़ फातिमा सुर्ख़ियों में बनी हुई है। खबरों कि मानें तो उन्होंने अब धर्म परिवर्तन करते हुए इस्लाम कबूल कर लिया है। इस बात की पुष्टि वायरल हो रहे वीडियो में की जा सकती है। जिसमें साफ देखा जा सकता है, कि कुछ अंजू उर्फ़ फातिमा गिफ्ट दे रहे हैं। वहीं खबरों की मानें तो यह गिफ्ट उन्हें लोग इसलिए भी दे रहे है, क्योंकि उन्होंने निकाह भी कर लिया है। बताया आज रहा है, अंजू के पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के सगे सम्बन्धी दोनों की खुशियों के लिए मिलने आ रहे हैं साथ ही उनके रस्मों-रिवाजों के मुताबिक कुछ देने के लिए भी तोहफा ला रहे हैं। ऐसे में देखा जाए एक तरफ खुशियों का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ अंजू के हिंदुस्तानी पिता गया प्रसाद थॉमस का इस मामले को लेकर गहरा सदमा पहुंचा है।  

हिंदुस्तानी पिता ने दी गोली मारने की धमकी  

यह बात बिल्कुल सच है, कि अंजू लीगल तरीके से हिंदुस्तान से पाकिस्तान गई हैं। ऐसे में अब वह भारत आती हैं कि नहीं इस पर बड़ा सवाल है। ऐसे में अभी कुछ दिन पहले ही अंजू उर्फ़ फातिमा के पिता गया प्रसाद थॉमस का बड़ा बयां आया था।  जिसमें उन्होंने कहा था, कि “मेरी बेटी अंजू ने मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। मई अब उसे भूल चूका हूँ, वह मेरे लिए मर चुकी है। ऐसे में अब कभी भी अंजू मेरे पास आती है, तो मैं उसे गोली मार दूंगा।”

अंजू के पिता पर गांव वालों ने लगाया गंभीर आरोप

 
जब से पाकिस्तानी गर्ल सीमा हैदर का मामला सामने आया है, तब से लोगों ने अपने-अपने तरीके से आपस में ही बयानबाजी करना शुरू कर दी। ऐसे में जब अंजू का मामला सामने आया तो लोग भौचक्के हो गए। वहीं अब इस मामले को लेकर अंजू के मध्य प्रदेश के ग्वालियर वाले गांव (टेकनपुर) के लोगों ने अंजू के पिता पर बड़ा आरोप लगाया है। इस मामले पर गांव वालों का कहना है, कि अंजू ने तो अब जाकर धर्म परिवर्तन किया है, लेकिन अंजू के पिता ‘गया प्रसाद थॉमस’ ने पहले ही धर्म परिवर्तन कर रखा है। उन्होंने बताया कि पहले अंजू के पिता हिन्दू थे फिर बाद में उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 12, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026