---Advertisement---

Chinmoy Krishna Das: जेल में ही रहेंगे हिंदू संत! Chattogram कोर्ट के फैसले पर छिड़ा संग्राम, TMC MP Abhishek Banerjee ने जताई चिंता

Chinmoy Krishna Das: क्या हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत मिलेगी? क्या ISKCON के पूर्व पुजारी जेल से बाहर आ जाएंगे? इस तरह के कई सवाल तब उठे जब Chattogram Court में चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई की बात सामने आई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 2, 2025 11:58 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 2, 2025 3:47 अपराह्न

Chinmoy Krishna Das
Follow Us
---Advertisement---

Chinmoy Krishna Das: चट्टोग्राम कोर्ट का एक फैसला आज सुर्खियों में है। दरअसल, बांग्लादेश की इस कोर्ट ने आज हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया है। इसी के साथ कई सवालों पर विराम लग गए हैं। जैसे क्या हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत मिलेगी? क्या ISKCON के पूर्व पुजारी जेल से बाहर आ जाएंगे? इन सवालों पर विराम लगने के बाद Chinmoy Krishna Das को लेकर सुर्खियां बन रही हैं। भारी सुरक्षा के बीच हुई सुनवाई के बाद उन्हें फिर कारागार भेजा गया है। इस्कॉन के पूर्व पुजारी की जमानत याचिका खारिज होने के बीच TMC MP Abhishek Banerjee ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बड़ी बात कह दी है।

Chattogram Court ने खारिज की Chinmoy Krishna Das की जमानत याचिका

‘दी डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट बांग्लादेश के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों में भी सुर्खियां बटोर रही है। इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि “चट्टोग्राम की एक अदालत ने आज कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सुनवाई के दौरान इस्कॉन के पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार कर दिया है।” Chattogram Court के इस फैसले के बाद तमाम सवालों पर विराम लग चुका है और ये स्पष्ट है कि अभी Chinmoy Krishna Das कारागार में ही रहेंगे।

चिन्मय कृष्ण दास से जुड़े मामले पर क्या बोले कोलकाता ISKCON के पुजारी?

इस्कॉन के पुजारी वीपी राधा रमन दास ने भी चट्टोग्राम कोर्ट के फैसले की आलोचना की है। उनका कहना है कि “यह दुखद खबर है। हम जानते हैं कि पूरी दुनिया की नजर इस पर थी। सभी को उम्मीद थी कि नए साल में Chinmoy Krishna Das को आजादी मिल जाएगी, लेकिन 42 दिन बाद भी उनकी जमानत खारिज कर दी गई। बांग्लादेश सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें न्याय मिले।”

TMC MP Abhishek Banerjee ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर जताई चिंता

तृणमूल कांग्रेस के संगठन महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बांग्लादेश की वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त की है। Abhishek Banerjee का कहना है कि “हर कोई जानता है कि पूरे बांग्लादेश में किस तरह का अत्याचार हो रहा है, किस तरह की अराजकता हो रही है। केंद्र सरकार की चुप्पी अटकलों को बल दे रही है। हम केंद्र सरकार से उस भाषा में जवाब चाहते हैं, जो बांग्लादेश समझता है। हमारी पार्टी के दृष्टिकोण से, हमने पहले दिन से ही अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि यह एक संघ का विषय है। बाहरी या विदेशी मामले इसके दायरे में आते हैं। केंद्र सरकार जो भी कदम उठाए, एक पार्टी के रूप में टीएमसी हर भारतीय की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का पूरा समर्थन करेगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026