---Advertisement---

110 साल पुराने Titanic Submarine का मलबा देखने पहुंचे 5 लापता अरबपतियों की मौत, हादसे से जुड़ा बड़ा खुलासा

Titanic submarine: 18 जून को अंटालाटिक महासागर में लापता हुए 5 यात्रियों की कल जान चली गई है। टाइटैनिक मलबे के पास मिला सबूत।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 23, 2023 12:42 अपराह्न | Updated: जून 23, 2023 6:07 अपराह्न

Titanic submarine
Follow Us
---Advertisement---

Titanic Submarine: 18 जून यानि रविवार को अटलांटिक महासागर में गायब हुई पनडुब्बी में सवार 5 टूरिस्ट के लापता होने की खबर सामाने आई थी। उस लापता जहाज की तलाश करने के लिए एक टीम तैयार की गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पनडुब्बी में सवार पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। यह बात पहले भी ओशियनगेट कंपनी जो इस लापता जहाज का संचालन करती थी उनके द्वारा भी यही कही गई थी। इसके अलावा लापता हुई जहाज का मलबा यूएस कोस्ट गार्ड के द्वारा कई सालों पहले डुबी हुई टाइटेनिक जहाज के पास देखा गया था।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी पर बड़ी बात बोल गए ये कांग्रेस नेता, कहा- मौका था, पर उन्होंने गंवा दिया

किस यात्रा पर जा रहे थे पर्यटक

अलग-अलग देशों से आए यह टूरिस्ट 110  साल पहले डुबे हुए टाइटैनिक के मलबे को देखने जाने के लिए काफी उत्सुक थे, उन्होंने अपनी यह यात्रा 18 जून को अटंलाटिक महासागर से शुरू की थी, लेकिन यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद ही इस जहाज का कनेक्शन काफी बिगड़ने लगा था। जिसकी वजह से जहाज पानी में लापता हो गया था। इस लापता हुए जहाज और उसमें सवार लोगों को ढूंढने के लिए काफी सारी टीम भी तैयार की गई थी।

कौन हैं लापता पनडुब्बी में जान गवाने वाले यात्री

जो भी इस जहाज में सवार होकर टाइटैनिक मलबे को देखने जा रहे थे, वह पांचों ही यात्री अरबपति थे। जिसमें  ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग , ओशियनगेट के सीईओ स्टॉकन रश जो इस जहाज की संचालन कंपनी से थे , ब्रिटिश –पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान और फ्रासींसी पर्यटक पॉल-हैनरी नार्गियोलेट इस पनडुब्बी में य़ात्रा करने के लिए रवाना हुए थे।

ओशियनगेट पनडुब्बी कंपनी ने मृतक के परिवार को दी सहानुभूति

18 जून को टाइटैनिक का मलबा देखने जाने वाली जहाज में सवार टूरिस्ट को मौत की जानकारी मिलने के बाद से पनडुब्बी ओशियनगेट ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के साथ उनका दुख बांटा और उन्हें सहानुभीति भी दी है।   

यह भी पढ़ें:अब कपल का किसिंग Video हुआ Viral,दिल्ली मेट्रो ने कहा -‘असुविधा के लिए खेद है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026