---Advertisement---

क्या अमेरिका और ईरान के बीच बन गई बात! Donald Trump के नए दांव से हलचल तेज, जानें सबकुछ

Donald Trump: अमेरिका और ईरान टेंशन के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। जिसे देख दुनिया के कई देशों ने राहत की सांस ली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2026 1:24 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका और ईरान टेंशन के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दी है। हालांकि ट्रंप के किसी बात पर भरोसा करना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। भारत में भी इसका साफ-साफ असर देखने को मिल रहा है।

भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। हालांकि ट्रंप के इस दावे से दुनिया के कई देशों को थोड़ी राहत मिली होगी। मालूम हो कि पाक के फील्ड मार्शल आसीम मुनीर ईरान पहुंचे है और दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहेे है। हालांकि देखना होगा कि यह डील होती है या नहीं क्योंक समय-समय पर ट्रंप अपनी बात बदलते रहते है।

अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच Donald Trump ने दी अहम जानकारी

दरअसल Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं, जहां हमने अभी-अभी सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफा अल थानी, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ ईरान के इस्लामी गणराज्य और शांति से संबंधित एक समझौता ज्ञापन से जुड़े सभी विषयों पर एक बहुत ही सार्थक बातचीत की है।

संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के इस्लामी गणराज्य और सूचीबद्ध अन्य विभिन्न देशों के बीच एक समझौते पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है। इसके अलावा, मेरी इज़राइल के प्रधानमंत्री बिबी नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो बहुत अच्छी रही। समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर फिलहाल चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। समझौते के कई अन्य पहलुओं के अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य भी खोला जाएगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद”।

क्या अमेरिका-ईऱान के बीच होगी डील? 

बीते कई महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टेंशन जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलने से दुनिया के कई देशों के अंदर एनर्जी संकट गहराने लगा है। इसी बीच ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जल्द होने वाली है और डील पक्की हो जाएगी। हालांकि यह जितना सुनने में आसान लगता है उतना है नहीं, क्योंकि ईऱान अपनी शर्तों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि Donald Trump की बातों पर विश्वास करना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रंप कभी हमले की धमकी देते है तो कभी डील की बात करते है। हालांकि पाक के फील्ड मार्शल आसीम मुनीर अमेरिका के प्रस्ताव को लेकर ईरान पहुंचे है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 24, 2026

CM Mohan Yadav

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 24, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Twisha Sharma

मई 24, 2026