---Advertisement---

‘नरसंहार की इतिहास रखने वाले देश..,’ United Nations में पाकिस्तान को भारत की दो टूक, जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी के बाद बरसे प्रतिनिधि

United Nations में भारतीय प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र सुनने के ठीक बाद पी हरीश ने पड़ोसी मुल्क में अंदरखाने उपजी असंतोष की आवाज का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 21, 2026 12:55 अपराह्न

United Nations
Follow Us
---Advertisement---

United Nations: वैश्विक मंच पर एक बार फिर पड़ोसी मुल्क की किरकिरी हुई है। यहां बात पाकिस्तान के संदर्भ में हो रही है जिसे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने फटकारा है। भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर पाखंड करने का आरोप लगाते हुए देश के आंतरिक मामलों में टिप्पणी न करने की हिदायत दी है। पी हरीश ने यूनाइटेड नेशन्स में कहा कि नरसंहार का इतिहास रखने वाले देश को भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का कोई अधिकार नहीं। भारतीय प्रतिनिधि की टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान के बाद आई।

United Nations में पाकिस्तान को भारत की दो टूक!

विश्व के प्रतिष्ठित मंच संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान को धोया है। भारतीय प्रतिनिधि ने इस्लामाबाद पर पाखंड का आरोप लगाया है। पी हरीश ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान पर किए अत्याचार की याद दिलाई। कैसे रमदान के पाक माह में पाकिस्तानी मिसाइलों ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों को बर्बाद किया था। ये भला किससे छिपा है। उससे पहले भी पाकिस्तान में अंदरखाने अल्पसंख्यकों, बलूचों और शिया मुसलमानों पर अत्याचार की लंबी सूची है। इसका जिक्र करते हुए पी हरीश ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है।

जम्मू-कश्मीर पर हुई टिप्पणी के बाद भारतीय प्रतिनिधि ने दिखाया आईना!

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया। इस दौरान नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। कश्मीर में सेना की तैनाती आदि पर सवाल उठाए। इसके तुरंत बाद पी हरीश ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि को करारा जवाब देते हुए उन्हें आईना दिखाया। भारतीय प्रतिनिधि ने यूनाइटेड मिशन असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान की रिपोर्ट का जिक्र कर बताया कि अफगानिस्तान में 95 में से 94 घटनाओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। इससे इतर पी हरीश ने पाकिस्तानी सेना की जुल्म, काबुल पर हमले और कई क्रूर घटनाक्रमों का जिक्र कर पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026