---Advertisement---

Imran Khan पर फिर मेहरबान हुई अदालत, 8 मामलों में मिली जमानत, बुशरा को भी बड़ी राहत

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अदालत एक बार फिर मेहरबान हुई है। कोर्ट ने उन्हें 8 मामलों में जमानत दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 23, 2023 1:41 अपराह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अदालत एक बार फिर मेहरबान हुई है। इस्लामाबाद की एंटी टेररिज्म कोर्ट (ATC) ने 9 मई को न्यायिक परिसर में हिंसा से संबंधित आठ मामलों में इमरान खान को जमानत दे दी है। दूसरी तरफ इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को भी बड़ी राहत मिली है। इस्लामाबाद की ही एक अदालत ने बुशरा बीबी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें 31 मई तक अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) को आदेश दिए हैं कि अभी बुशरा बीबी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

इमराम को 8 जून तक जमानत

पाकिस्तान के मशहूर अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक, बुशरा बीबी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि उन्हें NAB की गिरफ्तारी से भी छूट दी जाए। उधर, इमरान खान को 8 जून तक जमानत दी गई है। वह बाद में अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी कोर्ट में पेश होंगे। न्यायाधीश मुहम्मद बशीर की अदालत में बुशरा बीबी के मामले की सुनवाई हुई। उनके वकील ख्वाजा हैरिस ने बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत के लिए एक आवेदन दायर किया था।

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia के साथ दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार पर भड़की AAP, केजरीवाल ने पूछ- क्या ऊपर से आ रहे हैं ऐसा करने के आदेश ?

कोर्ट ने NAB से मांग जवाब

सुनवाई के दौरान हैरिस ने अदालत को बताया कि बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार रोधी निकाय से कोई नोटिस नहीं मिला है। इस पर अदालत ने 31 मई तक जमानत अर्जी स्वीकार कर ली और NAB को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही न्यायाधीश बशीर ने इमरान की पत्नी को पांच लाख रुपये का मुचलका भरने का भी निर्देश दिया।

क्या है मामला ?

बता दें कि इमरान खान,बुशरा बीबी और उनके करीबी सहयोगियों जुल्फिकार बुखारी और बाबर अवान ने अल-कादिर ट्रस्ट का गठन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए अल- कादिर यूनिवर्सिटी की स्थापना करना था। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के लिए दान में दी गई जमीन के डॉक्यूमेंट के साथ हेरफेर कर इमरान खान और बुशरा बीबी ने गैर कानूनी तरीके से जमीन हड़प ली।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘इनका खेल खत्म, अब नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026