---Advertisement---

Mass shooting in USA: अमेरिका में फिर काल बनी बंदूक, जन्मदिन की पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग से गई 4 बच्चों की जान

Mass shooting in USA: अमेरिका में एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला का सामने आया है। इस घटना में 4 बच्चों की मौत गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 17, 2023 3:48 अपराह्न

Mass shooting in USA
Follow Us
---Advertisement---

Mass shooting in USA: दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक अमेरिका एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है। दरअसल, अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं बहुत होती है। ऐसे में एक ताजे मामले ने सबको हैरान कर दिया है। अमेरिका के डैडविल शहर में एक जन्मदिन की पार्टी में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद जश्न का माहौल अचानक से मातम में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी में कई स्कूली बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में जानकारी के मुताबिक, अभी तक 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो पाई है। वहीं, 15 लोग घायल भी हुए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि महगनी मास्टरपीस डांस स्टूडियों में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। ऐसे में अचानक से गोलीबारी होने लगी और इस घटना में लगभग 20 लोगों को गोली लगी। अभी तक 4 लोगों के मरने की जानकारी है। वहीं, पुलिस ने अभी तक अंधाधुंध फायरिंग करने वाले की कोई जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Jaishankar in Mozambique: विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक में की ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन की सवारी, Video शेयर कर कही ये बात

खबरों के मुताबिक, जैक्सनविले स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी बहन के जन्मदिन के अवसर पर ये पार्टी का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि इस वारदात में उसे गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। ये पूरी वारदात शनिवार रात 10.30 बजे के आसपास हुई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस इस मामले की तफ्तीश से जांच कर रही है। घटना वाले स्टूडियों से पुलिस सबूतों को इकट्ठा कर रही है। वहीं, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पुलिस ने किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया है या नहीं।

पुलिस ने क्या कहा

इस घटना की जानकारी देते हुए देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से चार बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, कई बच्चों को फायरिंग के बाद मची अफरातफरी से गंभीर चोटें भी आई है। उन्होंने बताया कि करीब 15 बच्चों का इलाज जारी है। इनमें से 5 बच्चों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से गहनता पूर्वक जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-Talks

अप्रैल 26, 2026

Donald Trump

अप्रैल 26, 2026

H‑1B Visa

अप्रैल 25, 2026

US-Iran-Talks

अप्रैल 25, 2026

PSL 2026

अप्रैल 25, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026