US-Iran Tension: बता दें कि बीते 4 जुलाई से ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है, जो 9 जुलाई तक चलेगी। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है, जहां लाखों की संख्या में पूर्व सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे है। इसी बीच ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जा रहे जहाजों पर हमला कर दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
बता दें कि हाल ही में यूएस और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ था। लेकिन इसके बाद भी ईरान ने जहाजों पर हमला किया था, जिसपर अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की थी। अब एक बार फिर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमला कर दिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बनाया निशाना
बता दें कि पूरा ईरान पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के शोक में डूबा है। पूरा देश मातम मना रहा है। लाखों की संख्या में लोग उपस्थित है। इसी बीच एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान ने होमुर्ज में दो जहाजों पर निशाना बनाया है। हमले में दोनों जहाजों को भारी नुकसान हुआ है। पत्रकार बराक राविद की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जहाजों को मिसाइलें लगीं और उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है।
अहम बात यह है कि जहाजों पर सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि ईरान की तरफ से इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है।
क्या अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू होगा भीषण युद्ध
बता दें कि हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ था। हालांकि इसके बाद भी लगातार ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी स्थिति जाहिर कर रहा है। जिसके देखते हुए एक बार फिर कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर भीषण युद्ध शुरू होने जा रहा है और अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है।
बता दें कि ईरान के हमले के बाद माना जा रहा है कि अमेरिका इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। हालांकि अमेरिका की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कई गई है।







