---Advertisement---

US-Iran-War: सीजफायर के बीच अमेरिका के अटैक से हड़कंप, ईरान ने दे डाला अल्टीमेटम, तीसरे विश्व युद्ध का गहराया संकट! जानें सबकुछ

US-Iran-War: दोनों देशों के बीच एक बार फिर युद्ध का संकट गहरा गया है क्योंकि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2026 12:44 अपराह्न

US-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran-War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। मालूम हो कि अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमला कर दिया गया है। हालांकि दूसरी तरफ बातचीत जारी है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सीजफायर खत्म हो चुका है और अगर हां तो क्या दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे थे। हालांकि दूसरी तरफ वह ईरान से बातचीत को लेकर  भी अहम जानकारी दे रहे है और कह रहे है कि जल्द दोनों के बीच डील हो सकती है। हालांकि ट्रंप की बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल लगता है।

सीजफायर के बीच अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

अलजजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने हमले पर जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिणी ईरान में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों पर हमला किया है। वहीं अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता ने इसे आत्मरक्षा बताया है। वहीं ईरानी मीडिया ने दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में विस्फोटों की खबर दी थी।

जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होना शुरू हो गए है कि क्या अमेरिका ने ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया है। हालांकि कतर में दोनों देशों के बीतचीत जारी है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी दो ईरानी नौकाओं को कथित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक खदानें बिछाते हुए पकड़ा गया था।

US-Iran-War के बीच ईरान ने अमेरिका को चेताया 

बता दें कि US-Iran War के बीच ईरान ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि किसी भी स्थायी समझौते के लिए क्षेत्रीय तनाव कम होना चाहिए, प्रतिबंधों में राहत और समुद्री मार्गों से जुड़े मुद्दों पर समाधान निकलना चाहिए।

साथ ही तेहरान ने संकेत दिए हैं कि अगर नए हमले जारी रहे तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। वहीं दूसरी तरफ कतर में डील लेकर बातचीत जारी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होना शुरू हो गए है कि क्या इस बार तीसरा विश्व युद्ध होकर ही रहेगा, क्योंकि ईरान की तरफ तैयारियां की जा रही है। अगर युद्ध होता है तो दुनिया के कई देशों में एनर्जी संकट गहरा सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026