---Advertisement---

US-Israel-Iran War: सर्वनाश की दहलीज़ पर ईरान! ट्रंप की धमकियों के बाद तेहरान से मशहद, शिराज तक सहमी आवाम, क्या मचेगी तबाही?

US-Israel-Iran War के बीच प्रेसिडेंट ट्रंप की धमकी से ईरानी आवाम सहम उठी है। डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर ईरान में भीषण तबाही मचाने की चेतावनी दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2026 11:53 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: ईरानी आवाम के लिए आज का दिन बेहद खौफनाक है। दरअसल, प्रेसिडेंट ट्रंप ने हुकूमत को आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की धमकी दी है। ऐसा न होने की स्थिति में अमेरिका ईरान में भीषण तबाही मचा सकता है। यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मंगलवार तक होर्मुज जलडमरूमध्य को अगर नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस धमकी से ईरान सर्वनाश की दहलीज़ पर खड़ा है। आवाम सहम उठी है और तेहरान से मशहद, शिराज तक अलर्ट जारी है।

ट्रंप की धमकियों के बाद तेहरान से मशहद, शिराज तक सहमी आवाम!

मंगलवार का दिन ईरानियों के लिए बेहद खास है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज ही के दिन तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की मोहलत दी है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि यदि ईरान मंगलवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी नहीं समाप्त करता है, तो मुल्क में भीषण हमला होगा। इस दौरान ऊर्जा संयंत्रों और ब्रिज को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मुल्क को आर्थिक चोट पहुंचेगी और कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित होगी। ट्रंप की धमकियों को लेकर मशहद से तेहरान, शिराज, तब्रीज, करज तक आवाम सहम उठी है।

क्या सर्वनाश की दहलीज़ पर खड़ा ईरान?

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, ईरान पर अमेरिका और इजरायल संयुक्त रूप से हमला कर रहे हैं। बीते कल ही ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 34 लोग मारे गए। ईरान भी बदले में खाड़ी देशों और इजरायल तक मिसाइल दाग रहा है। अली खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान हथियार डालने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से पूरी विश्व पर असर पड़ रहा है। हालांकि, ट्रंप अब साफ कर चुके हैं कि यदि होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान में भीषण तबाही मचेगी। यही वजह है कि मुल्क के सर्वनाश की दहलीज़ पर खड़ा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026