---Advertisement---

US-Israel-Iran War: ट्रंप की धमकियों को अनसुना कर रहा तेहरान! चेतावनी के बीच इजरायल के इस शहर पर दागे कई मिसाइल, तबाही की आशंका तेज

US-Israel-Iran War के बीच तेहरान की हुकूमत ने प्रेसिडेंट ट्रंप की तमाम धमकियों को नजरअंदाज करते हुए इजरायल के हाइफा शहर पर मिसाइलें दागी हैं। इसको लेकर मिडिल ईस्ट पर तबाही की आशंका गहराती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 6, 2026 11:47 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: तबाही की आशंका और गहराती नजर आ रही है। आसमान में उड़ती खतरनाक मिसाइलों के साथ बमबारी की आवाज लोगों के होश उड़ा रही है। ये स्थिति पश्चिम एशिया की है जहां यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के कारण हलचल है। डोनाल्ड ट्रंप तेहरान की हुकूमत को लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की धमकी दे रहे हैं। ट्रंप ने ईरान पर विभत्स हमले की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की तमाम धमकियों को अनसुना कर ईरान ने इजरायल के हाइफा शहर पर 10 से अधिक मिसाइलें दाग दी हैं। इसको लेकर तबाही की आशंका गहराती नजर आ रही है।

हमले की धमकियों के बीच इजरायल के हाइफा शहर पर मिसाइल अटैक

अमेरिका लगातार ईरान पर भीषण हमले की चेतावनी दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हुकूमत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है। ऐसा नहीं हुआ तो ईरान पर भीषण हमला करने की बात कही गई है। अमेरिकी धमकियों को अनसुना कर ईरान अपनी धुन में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में इजरायल के हाइफा शहर में 10 से अधिक जगहों को चिन्हित कर मिसाइल दागे गए हैं। इजरायल पर हुए ईरानी हमलों में दो लोगों की मौत और कुछ के लापता होने की बात सामने आई है। उत्तरी इजरायल के तीसरे बड़े शहर पर हुए हमले को लेकर हलचल मची है।

ईरान के अडिग और तल्ख रवैये को देखते हुए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार फ्रंटफुट पर है। इजरायली शासन ने मध्य इजरायल में अलर्ट जारी कर दिया है। हालिया घटनाक्रम ने अमेरिका को बैकफुट पर धकेल दिया है। दुनिया देख रही है कि कैसे ईरानी हुकूमत अमेरिका की खिल्लियां उड़ा रहा है। एक ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार हमले या हथियार डालने की धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर ईरानी हुकूमत सारे धमकियों को अनसुना कर प्रतिद्वंदी देशों पर हमले का क्रम जारी रखे हुए है। ये मिडिल ईस्ट पर खतरों के मंडराते बादल को दर्शाता है।

मिडिल ईस्ट में गहराई तबाही की आशंका – US-Israel-Iran War

ड्रोन अटैक के साथ मिसाइल और बमबारी हमलों का साक्ष्य बन चुके मिडिल ईस्ट में तबाही की आशंका गहरा रही है। दरअसल, प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किए गए नाकेबंदी को खत्म करने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान पर भीषण हमला कर सकता है। ईरान अपने प्रतिद्वंदी अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज कर लगातार हमले कर रहा है। यही वजह है कि मिडिल ईस्ट में भीषण तबाही की आशंका व्यक्त की जा रही है। यदि अमेरिका फ्रंटफुट पर आया, तो दुनिया में फिर उतल-पुथल में मचना तय है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अप्रैल 6, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 6, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 6, 2026

EPFO

अप्रैल 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 6, 2026