---Advertisement---

US-Israel-Iran-War के बीच इस्फहान शहर पर अमेरिका का भयानक हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया रूंह कंपा देने वाला वीडियो, जानें सबकुछ

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। युद्ध और भयानक रूप लेता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 1:29 अपराह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ रहा है, ये और भयानक रूप लेता जा रहा है। इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के इस्फहान शहर पर जोरदार हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना ने इस्फहान के गोला-बारूद डिपो पर करीब 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) वजन वाले बंकर-बस्टर बमों से हमला किया।

हमला इतना भयानक था कि धमाके से पूरे इस्फहान हिल गया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसका क वीडियो ट्रूथ सोशल पर शेयर किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह कुछ दिनों तक ईरान पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी हमले जारी है।

US-Israel-Iran-War के बीच अमेरिका का भीषण हमला

एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इस्फ़हान में गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के बंकर बस्टर बमों से हमला किया। अधिकारी ने कहा, “हमले में भारी मात्रा में बंकर बस्टर या भेदक बमों का इस्तेमाल किया गया।”

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हमले के कारण कई भयानक विस्फोट हुए है, जिससे पूरे क्षेत्र में आग के ऊंचे गोले और झटके महसूस किए गए। माना जा रहा है कि इस हमले से तनाव और बढ़ सकता है और ये युद्ध और लंबा खीच सकता है। यानि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।

रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

बता दें कि हमले का वीडियो ट्रूथ सोशल नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसपर लिखा है कि “राष्ट्रपति ट्रम्प ने अभी-अभी एक विशाल विस्फोट का नया, बिना सेंसर किया हुआ वीडियो पोस्ट किया है”। वहीं खबर यह भी आ रही है कि अमेरिका और ट्रंप जमीनी हमले की भी कोशिश कर रही है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे है।

हालांकि ईरान की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही है। यानि यह तो साफ है कि आने वाले दिनों में स्थति और बिगड़ने जा रही है, और अगर ऐसा होता है तो भारत समेत कई देशों पर एनर्जी संकट गहरा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026