Ahmedabad Viral Video: निरमा यूनिवर्सिटी के एक छात्र का कॉलर पकड़ने को लेकर शिक्षक सोशल मीडिया पर विवादों में है जहां कथित तौर पर कॉमेडियन रजत सूद परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच शिक्षक कुछ पढ़ते हुए नजर आते हैं लेकिन दर्शक के बीच बैठे एक स्टूडेंट ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद शिक्षक भड़क उठते हैं। बात इतनी हद तक बढ़ जाती है कि वह कॉलर पकड़ने तक चली जाती है। अहमदाबाद वायरल वीडियो में देखें कैसे कॉलेज में कॉमेडियन रजत सूद के परफॉर्मेंस के दौरान हंगामा हो गया। जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा।
क्या था छात्र और शिक्षक के बीच क्लेश का यह मामला
Comedian Rajat Sood was performing at Nirma University in Ahmedabad when a professor started reading something out during the show. A student in the audience called out, “jaldi bol, panvel nikalna hai.” The professor then called him onto the stage and grabbed his collar.
https://t.co/oHBJ0WlkWK
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 24, 2026
अहमदाबाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षक के परफॉर्मेंस के दौरान कुछ पढ़ते हुए नजर आते हैं लेकिन वह धीरे-धीरे पढ़ रहे होते हैं। तभी एक स्टूडेंट कहता है, “जल्दी कर पनवेल निकालना है।” बस इतनी सी बात शिक्षक भड़क उठे और उन्होंने छात्र को स्टेज पर बुलाया और कॉलर पकड़ लिया। यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन डिपार्टमेंट के छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘टेक्नोफोरा’ का यह वीडियो है।
Ahmedabad Viral Video में शिक्षक ने दी छात्र को धमकी
वहीं इस सबसे हटके अगर अहमदाबाद के निरमा यूनिवर्सिटी की बात करें तो छात्र ने गोलमाल 3 का डायलॉग भले ही बोलकर प्रोफेसर की फिरकी लेने की कोशिश की लेकिन जिस तरह से प्रोफेसर ने उसे बुलाकर उसका कॉलर पकड़ लिया वह चर्चा में है। वहीं इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि स्टूडेंट से शिक्षक ने यह भी कहा कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर कोई छात्र ने यूनिवर्सिटी कैंपस के किसी भी फैकल्टी मेंबर का अपमान किया तो उसे हमेशा के लिए जाना पड़ सकता है
फिलहाल अहमदाबाद वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और @Benarasiyaa x से लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स की तरफ से इस पर मिली प्रतिक्रिया मिल रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







