---Advertisement---

Buxar Viral Video: बिना टिकट Maha Kumbh जाने के लिए पहुंची महिलाएं, पकड़े जाने पर लिया ऐसा नाम कि DRM साहब की भी हुई बोलती बंद

Buxar Viral Video: बक्सर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां बिना टिकट महाकुंभ यात्रा करने के लिए निकली महिलाओं के झुंड में नरेंद्र मोदी का नाम फंसा कर डीआरएम साहब को भी शॉक्ड करती दिखी। आइए जानते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2025 5:22 अपराह्न

Buxar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Buxar Viral Video: महाकुंभ 2025 को लेकर हर तरफ जुनून छाया हुआ है और ऐसे में कई खौफनाक घटनाएं भी सामने आ रही है जो निश्चित तौर पर खौफ पैदा कर रही है। बीते दिन न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन स्टैंपडे ने अफरातफरी मचा दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बक्सर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां महिलाओं की भीड़ बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने के लिए निकली है। इसे देखने के बाद निश्चित तौर पर किसी को भी हैरानी हो। हालांकि जब उनसे टिकट को लेकर सवाल किया जाता है तब महिला जो जवाब देती है उसे सुनने के बाद शायद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैरान रह जाए। आइए जानते हैं क्या है बक्सर वायरल वीडियो में।

Buxar Viral Video में महिलाओं की झुंड ने बिना टिकट Maha Kumbh 2025 जाने का लिया फैसला

New Delhi Station Stampede से हटके महाकुंभ 2025 के बीच बक्सर वायरल वीडियो की बात करें तो इसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल महिलाओं की झुंड से जब डीआरएम साहब यह सवाल करते हैं कि किसने कहा बिना टिकट जाना है आपको तो। इस पर महिलाएं जवाब देती है नरेंद्र मोदी जी ने। Buxar Viral Video में डीआरएम साहब यह पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि सब लोगों के पास टिकट है। जब वे बताती है कि नहीं तो डीआरएम अधिकारी यह कहते हैं कि “टिकट नहीं है आप लोगों के पास, किसने कहा कि बिना टिकट जाना है आपको।” उसके बाद साफ सुनाई देता है कि एक महिला कहती हैं, “नरेंद्र मोदी।”

बक्सर वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम पर Maha Kumbh 2025 में डुबकी लगाने निकली महिलाएं

वहीं महिला की यह बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और डीआरएम अधिकारी भी शॉक्ड रह जाते हैं। वह कहते हैं PM Narendra Modi तो ऐसा नहीं कहे हैं कौन तुम लोगों को ऐसा बोल रहा है। एक महिला कहती है कि, कहा गया है कि टिकट नहीं है आप प्रयागराज नहा लो।” गौरतलब है कि रेलवे की तरफ से महाकुंभ या किसी भी अन्य मौके पर बिना टिकट यात्रा करने का कोई नियम नहीं है। Buxar Viral Video न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन स्टैंपडे के बीच चर्चा में है जो हर किसी को हैरान कर देने के लिए काफी है।

@ndtvindia X चैनल से शेयर किए गए इस बक्सर वायरल वीडियो को 25000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं इस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026