---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: पुलिस की तैयारी कर रही लड़की को ले डूबी रील और स्पोट्स बाइक, इरम के घरवालों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ghaziabad Viral Video: सोशल मीडिया गाजियाबाद की 19 साल की इरम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपने 21 साल के दोस्त के साथ स्पोट्स बाइक चला रही थी और रील भी बना रही थी। लेकिन तभी बाइक टकराई और युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से कुछ देर पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 13, 2026 1:40 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video:  गाजियाबाद की 19 साल की इरम ने अभी हालहि में 12वीं पास किया और पुलिस की तैयारी कर रही थी। लेकिन तभी रील और स्पोट्स बाइक शौक ने उसकी जान ले ली। सोशल मीडिया पर अब इस घटना से कुछ देर पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग लापरवाही के सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को काफी अफसोस हो रहा है।

गाजियाबाद की इरम को ले डूबा स्पोट्स बाइक और रील का क्रेज

आपको बता दें, वेव सिटी थाना क्षेत्र में आइएमएस कालेज के सामने 19 साल की इरम और 21 साल के हाशिम की स्पोट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गयी । जिसमें इरम की जान चली गई। ये घटना रविवार सुबह करीब चार बजे के आस-पास की बताई जा रही है। इरम अपने दोस्त के साथ स्पोट्स बाइक चला रही थी। इसके साथ ही रील भी बना रही थी। उनकी यही लापरवाही उनके के लिए काल बन गई।

देखें वीडियो

डिवाइडर से जैसे ही बाइक टकराई वैसे ही युवकी की मौत हो गई वहीं, युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। इस घटना के वीडियो को Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘उत्तरप्रदेश | गाजियाबाद की इरम की स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए मौत हो गयी। इरम अपने दोस्त हाशिम से साथ स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी। नेशनल हाईवे पर बाइक चलाई, दोनों “एक फ्रेम में हैप्पी मोमेंट” कैद कर रहे थे, तभी बाइक डिवाइडर से टकराई और इरम की मौत हो गयी. हाशिम सीरियसली इंजर्ड है।’

Ghaziabad Viral Video: पर परिजनों ने क्या कहा?

इस घटना पर अब युवक के पिता कमरूद्दीन का बयान सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि, उनका बेटा हाशिम सुबह 11 बजे इरम के साथ निकला था। युवक वेल्डिंग का काम करता है। दोनों जब रात तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने फोन किया। लेकिन फोन किसी ने भी नहीं उठाया। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे पुलिस ने बताया कि, दोनों बच्चे हादसे का शिकार हो गए हैं। जिसमें लड़की की मौत हो गई। वहीं, इरम के पिता का कहना है कि, उनकी बेटी ने 12वीं पास कर ली थी वो दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही थी। लेकिन इस हादसे ने उनकी बच्ची की जान ले ली है।हाशिम की तबियत ठीक है। वहीं, इरम का पोस्टमार्टम करके बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

Monalisa

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026