---Advertisement---

बिपरजॉय के खतरनाक अलर्ट के बीच हंसी दिलाता पाकिस्तानी रिपोर्टर का Video हुआ वायरल, देखने के बाद नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: एक बार फिर वायरल हुआ पाकिस्तानी रिपोर्टर का फनी वीडियो। वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी ।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 15, 2023 8:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तानी रिपोर्टस की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आती हैं। जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। पिछले 4-5 दिन से अरब सागर से तूफानी चक्रवात बिपरजॉय का कहर लोगों को डराए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून यानि आज इस तूफानी चक्रवात का कहर भारत समेत  पाकिस्तान के देश  में भी देखा जाना है। ऐसे में हर टी.वी चैनल इसकी कवरिंग करने में जुटा हुआ है। हाल हीं में एक बार फिर से पाकिस्तीन रिपोर्टर की एक फनी वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रही है। जिसमें रिपोर्टर काफी फनी तरीके से बिपरजॉय की कवरिंग करते हुए नजर आ रहा है। जहां लोग इस समय तूफान को लेकर डरे हुए हैं , वहीं दूसरी तरफ जिस तरह से यह रिपोर्टर कैमरे के आगे बात कर रहा है उसे देख कर आपकी हंसी थमने का नाम ही नहीं लेगी।

यह भी पढ़ें :Cyclone Biparjoy: दस्तक से पहले ही ‘बिपरजॉय’ ने मचाया उत्पात, तटीय इलाकों में पेड़ से लेकर बिजली के पोल उखड़े

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी रिपोर्टर का चला जादू

इस वायरल वीडियो में जो पाकिस्तानी रिपोर्टर तूफान के बारे मे लोगों को बता रहा है उसकी पहचान अब्दुर रहमान के नाम से हुई है। रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार लोगों से कह रहा है कि, चक्रवात आने से समुंद्न काे पानी की लहरें कितनी तेज हो रही है। इतना ही वह रिपोर्टिंग करते-करते ना जानें कब पानी की तेज धाराओं के बीच में कूद गया पता ही नहीं चला।  पानी में कूदने के बाद वह आवाम को इस बात की जानकारी देना चाहता है कि पानी में लहरें कितनी तेज हैं और पानी कितना गहरा है। जब यह रिपोर्टिंग चल रही थी उस दौरान कैमरामेन और उसके आस-पास खड़े लोग इस रिपोर्टर को देख कर बहुत हंस रहे हैं।

इस अलग अंदाज की रिपोर्टिंग पर यूजर्स ने दिए कमेंट्स

 जब से यह वीडियो ट्वीटर पर शेयर की गई है , लोगों की इस वीडियो को देख कर हंसते-हंसते बुरी हालत हो गई है। इस वीडियो को करीब 2 लाख से ऊपर यूजर्स देख चुके है । साथ ही डेढ हजार के करीब इस वीडियो को लाइकस भी मिले हैं। वीडियो को देखते हुए यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘यह कॉमेडी शो कर रहा है।’ , तो दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘डुबकी मारके यह गहराई बताएगा’ ।    

ये भी पढ़ें: Manipur के इंफाल में एक बार फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने कैबिनट मंत्री के घर में लगाई आग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Abhishek Sharma Viral Video

अप्रैल 26, 2026

Viral Video

अप्रैल 26, 2026

Hapur Viral Video

अप्रैल 26, 2026

Viral Video

अप्रैल 25, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 25, 2026

Bareilly News

अप्रैल 25, 2026