---Advertisement---

Viral Video: नन्हीं सी लड़की के साथ दरिंदगी करता रहा बाप और बेशर्मी से दांत फाड़ते रहे लोग, देखें जल्लाद पिता

Viral Video: सोशल मीडिया पर मासूम बच्ची को बेरहमी से झुलाते एक पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। वो उसे सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 17, 2026 4:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है।  इसमें एक पिता के द्वारा नन्हीं सी बच्ची को इतनी बेरहमी से हिलाया जा रहा है कि देखने वालों की रुह कांप गई। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, जब आदमी ये क्रूर हरकत कर रहा था तो वहां पर मौजूद लोग उसे रोकने की जगह बेशर्मी से हंस रहे थे। मासूम बच्ची कुछ ही महीनों की है। उसके साथ जो दरिंदगी हो रही है वो बेहद जानलेवा है।

आदमी ने बच्ची के साथ सरेआम की क्रूरता

बच्ची के साथ क्रूरता करते पिता के वायरल वीडियो को एक्स पर BHEEM BAUDH नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘पहले मै सोचा ये रबर की गुड़िया है सही होती तो कोई इतना बदतमीजी से थोड़ी झुलाता , पर ये सही में बच्ची है दिल दहला गया देखकर , 21वी सदी के कोई जल्लाद न देखा हो तो देख लीजिए
कैस- कैसे लोग जिंदा है इस धरती पर?’

देखें वीडियो

वीडियो को पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि कोई इंसान किसी रबर की नकली गुड़िया को हवा में झुला रहा है। लोग सोचते हैं कि अगर कोई असली बच्चा होता, तो कोई इतनी बदतमीजी और बेरहमी से उसे नहीं संभालता। लेकिन जब सच सामने आता है कि वह कोई खिलौना नहीं, बल्कि एक जीती-जागती मासूम बच्ची है, तो देखने वाले का दिल दहल जाता है।इस तरह की घटनाओं को देखने के बाद हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि क्या समाज में संवेदनशीलता कम होती जा रही है?

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 16 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 33000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के गुस्से भरे कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये आदमी इसकी हत्या करने की फिराक में है इसे सजा मिलनी चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘पीछे मौजूद लोग कितनी बेशर्मी से हंस रहे हैं’। तीसरा लिखता है,  ‘इसको लड़की नहीं लड़का चाहिए था’। वहीं, कोफी लोगों का कहना है कि,  अगर ये लड़का होता तो पिता ऐसा बर्ताव नहीं करता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026