---Advertisement---

Viral Video: ‘क्यों हर घर में लड़की होना जरूरी’ सवाल का बाप ने दिया खतरनाक जवाब, देखें कैसे अंत में बेटी को लगा जोर का झटका

Viral Video: हर घर में बेटी होना जरूरी है इस सवाल का बाप ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर बेचारी बेटी को जबर्दस्त झटका लगता है। वायरल वीडियो को अंत तक देख यूजर्स भी मजे लेने में पीछे नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 16, 2025 2:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बाप और बेटी का रिश्ता काफी स्पेशल होता है और यह सच है कि दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे होते हैं। इस सबके बीच एक बाप ने ‘क्यों हर घर में लड़की’ होना जरूरी है इस सवाल का ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। निश्चित तौर पर पिता द्वारा दिए गए जवाब को सुनकर बेटी भी सदमे में आ जाती है और वह अपना सिर पकड़ लेती है। बाप का जवाब मजेदार था और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंटेंट क्रिएटर ने इस वीडियो को सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए शेयर किया है।

बेटी की जरूरत को लेकर Viral Video में पिता ने किया खुलासा

वायरल वीडियो की बात करें तो इसे x चैनल से शेयर करते हुए लिखा गया, “अंकल रॉक और बेटी शॉक्ड।” वीडियो में लड़की कहती है कि “पापा बता रहे थे अभी हमको कि लड़की होना कितना जरूरी है हर घर में बताओ पापा।” इस पर पिता कहता है, “लड़की होना बहुत जरूरी है स्टेशन पर जाओ लाइन लगी रहती है बैंक जाओ तब लाइन लगी रहती है सब जगह लाइन ही लाइन है इसलिए बेटी को आगे लाइन में खड़ी कर दो अपना बगल में खड़े हो जाओ इसलिए बेटी होना बहुत जरूरी है।”

बेटी को लेकर बाप के जानें क्या हैं फायदे

वायरल वीडियो में पिता द्वारा जवाब सुनने के बाद बेटी को इसमें और भी फायदा जानना था और वह अपने पिता से इसके बारे में पूछता है। जिस पर बाप कहता है, “और कोई फायदा अभी तक तो नहीं दिखा हमको लाइन के अलावा।” यह सुनते ही बेचारी बेटी को तो बड़ा झटका लगता है क्योंकि उसके पिता ने तो उसे सिर्फ लाइन में लगने के लिए जरिया बता दिया। वहीं अंत में बेटी के चेहरे का एक्सप्रेशन और पिता के चेहरे का भाव देखने लायक है।

वायरल वीडियो को लेकर बाप बेटी पर यूजर्स ने लिए खूब चटकारे

@Ambar_SIFF_MRA X से शेयर किए गए वीडियो पर 53000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “अंकल जी प्रणाम।” तो एक ने कहा लाडली बहन में पैसे मिलते हैं वह भी तो है। एक ने लिखा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तो एक ने कहा भगवान ऐसे स्वार्थी आदमी के घर बेटी मत देना प्रभु। हालांकि लोग इसे देखकर खूब एंजॉय कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes Symptoms

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 11, 2026

Kriti Sanon

अप्रैल 11, 2026

Viral Video

अप्रैल 11, 2026

अप्रैल 11, 2026