---Advertisement---

Viral Video: कुत्ता है या शैतान! देखें कैसे दिनदहाड़े सड़कों पर की भयंकर तोड़फोड़, डॉगेश भाई की पावर देख खौंफ में लोग

Viral Video:  सोशल मीडिया पर कुत्ते के द्वारा दिन दहाड़े तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इसे देखने के बाद लोगों को हैरानी के साथ हंसी भी आ रही है। डोगेश भाई का पावर देख इंटरनेट यूजर्स पूरी तरह से हैरान हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 1:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद हंसी के साथ हैरानी होती है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक कुत्ता दिनदहाड़े भयंकर तोड़फोड़ रहा है। पहले वो शोरुम के दरवाजे को तोड़ता है। इसके बाद सड़क पर खड़े वाहन को गिराता है। कुत्ते की इस हरकत और ताकत को देख यूजर्स काफी फनी कमेंट रहे हैं। दरअसल, कुत्ते के मुंह में एक बड़ा सा भगोना है। जिसे लेकर वो सड़क पर तबाही मचा रहा है। इसे देख यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान आ रही है।

कुत्ते ने सरेआम की भयंकर तोड़फोड़

कुत्ते के द्वारा तोड़फोड़ करने का ये मामला Ishq नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही फनी कैप्शन देते हुए लिखा है कि,कुत्ता नहीं है ये, आंधी तुफान आया है, सब बर्बाद करके चला गया…..।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कुत्ता मुंह में भगोना लेकर यहां से वहां दौड़ रा है। पहले तो बिजली की रफ्तार से शोरुम पर लगे शीशे के दरवाजे से टकराता है। इसे चकनाचूर करने के बाद वो सड़क पर खड़े स्कूटर पर जोर से टक्कर मारकर गिरा देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, डोगेश भाई के मुंह में भगोना फंसा नहीं है बल्कि उसने पकड़ा हुआ है। इसे लेकर वो भाग रहा है।  इस घटना को देख यूजर्स बहुत हंस रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

कुत्ते ते द्वारा तोड़फोड़ करने का ये मामला कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 5 मई को अपलोड किया गया था। इस  वायरल वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ‘बेचारा क्या ही करे आंखें तो बंद हो गई है, इसीलिए तूफान ही आएगा’। दूसरा लिखता है, ‘ये भगोना इस कुत्ते के लिए चश्मे का काम कर रहा है उसको लग रहा होगा कि मैं काम कर रहा हूं असल में वह काम नहीं दूसरों की तोड़ फोड़ करके नुकसान कर रहा है।’ तीसरा लिखता है, ‘ऐसी स्थिति को हल्के मजाक की बजाय जिम्मेदारी से समझना बेहतर होता है, ताकि नुकसान और हालात दोनों का सही आकलन किया जा सके।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 5, 2026

Lakhimpur Viral Video

मई 5, 2026

Virat Kohli

मई 5, 2026

Jaipur Viral Video

मई 5, 2026

Viral Video

मई 5, 2026

मई 5, 2026